Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 जून 2023

महाराजपुर, चिरईडोंगरी के अस्थायी जाँच नाके का निरीक्षण

मण्डला 14 जून 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बुधवार को अपने भ्रमण के दौरान खनिज विभाग द्वारा 12 जून से प्रारंभ किए गए अस्थायी जाँचों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महाराजपुर एवं चिरईडोंगरी जांच नाकों पर उपस्थित राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग के अमले से वाहनों की चैकिंग संबंधी ज़रूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ओवरलोड, बिना ईटीपी के वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जांच नाकों पर तैनात अमला अपनी सुरक्षा का संपूर्ण ध्यान रखते हुए ड्यूटी सुनिश्चित करें।

चिरईडोंगरी में नल के पानी का प्रेशर बढ़ाएं

 

कलेक्टर डॉ. सिडाना ने चिरईडोंगरी ग्राम में जलजीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत द्वारा प्रतिदिन प्रदान किए जा रहे पानी का टाइमटेबल पूछा। उन्होंने ईई पीएचई को निर्देशित किया कि नल के पानी के प्रेशर को बढ़ाने के लिए ज़रूरी इंतज़ाम करें। कलेक्टर ने स्थानीय सरपंच से गाँव की समस्याओं पर चर्चा की तथा जल-जीवन मिशन के पंचायत द्वारा किए जा रहे प्रबंधन कार्य की जानकारी ली।

20 तारीख़ से बच्चों को स्कूल भेजें अभिभावक

 

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने चिरईडोंगरी में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान बताया कि 20 जून से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो रहा है। सभी अभिभावक 20 जून से अपने बच्चों को स्कूल भेजना प्रारंभ करें। इस दौरान स्कूल में किताब वितरण सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

अमृत सरोवर को बारिश के पूर्व पूरा करें

 

कलेक्टर डॉ. सिडाना ने नैनपुर क्षेत्र के अपने भ्रमण के दौरान कजरवाड़ा पंचायत के अंतर्गत ग्राम भोंगाद्वार में चल रहे अमृत सरोवर निर्माण कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अमृत सरोवर का कार्य बारिश के पूर्व पूरा करें। उन्होंने अमृत सरोवर निर्माण कार्य में संलग्न मनरेगा के नियोजन के संबंध में भी ज़रूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अमृत सरोवर से होने वाली सिंचाई एवं मत्स्यपालन संबंधी फायदों के बारे में चर्चा की।

पुल निर्माण के गुणवत्ता की एक सप्ताह में रिपोर्ट दें

 

कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान भोंगाद्वार पंचायत के निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुल निर्माण की गुणवत्ता से गहरी नाराज़गी ज़ाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल निर्माण के गुणवत्ता की एक हफ़्ते में रिपोर्ट दें। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य समय पर, गुणवत्ता के साथ एवं उपयुक्तता के साथ पूरा हो। कलेक्टर ने नैनपुर बायपास में निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित कॉन्ट्रेक्ट्स को निर्माण कार्य को गुणवत्तायुक्त एवं समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

15 दिन में कराएं क्वार्टर हेंडओवर का कार्य पूर्ण – डॉ. सिडाना

नैनपुर चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा

मण्डला 14 जून 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने नैनपुर के अपने भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों में महिला, पुरूष सहित अन्य वार्डों का भ्रमण किया। इसी प्रकार दवाई वितरण कक्ष, स्टॉफ, नेत्र जाँच कक्ष आदि का भी निरीक्षण कर ज़रूरी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। डॉ. सिडाना ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ के लिए बनाए गए क्वार्टर का कार्य को पूर्ण करें तथा हेंडओवर की प्रक्रिया को आगामी 15 दिनों में सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि एएनसी वार्ड में महिलाओं के एनीमिया की जाँच भी अनिवार्यतः हो। इसी दौरान महिलाओं के ब्लडप्रेशर एवं हीमोग्लोबिन की भी जाँच सुनिश्चित करें।

मरीजों एवं परिजनों से की बात, दी सलाह

 

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने अस्पताल में अलग-अलग वार्डों के भ्रमण के दौरान मरीज़ों से बात की। उन्होंने चिकित्सकों से भर्ती मरीजों के उपचार की रिपोर्ट ली। उन्होंने मरीजों के साथ अस्पताल में आए परिजनों से भी चर्चा करते हुए चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। कलेक्टर ने मरीज़ों से चर्चा करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुधार संबंधी आत्मीय सलाह भी दी।

वृद्ध को घर पहुँचाने की व्यवस्था रेडक्रॉस से करें

 

कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान नैनपुर चिकित्सालय में भर्ती अन्य राज्य के वृद्ध से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की स्थिति जानी। बताया गया कि वृद्ध अन्य राज्य से हैं तथा अस्वस्थ हैं। डॉ. सिडाना ने संबंधित बीएमओ को निर्देशित किया कि भर्ती वृद्ध का आवश्यक इलाज करते हुए इन्हें घर भेजने की व्यवस्था करें। उन्होंने वृद्ध को उनके घर पहुँचाने संबंधी व्यवस्था रेडक्रॉस के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

आगामी 15 दिवस में सीमांकन के कार्यों के लिए विशेष अभियान चलाएं

एसडीएम एवं तहसील कोर्ट के निरीक्षण में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 14 जून 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने नैनपुर क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान एसडीएम एवं नायब तहसीलदार कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोर्ट के विभिन्न लंबित प्रकरणों की प्रकरणवार जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि सीमांकन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए आगामी 15 दिवस में विशेष अभियान चलाकर काम करें। इस दौरान उन्होंने राजस्व प्रकरणों से जुड़े कार्य के लिए एसडीएम ऑफिस पहुँचे लोगों से बात की तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज़रूरी निर्देश दिये।

सीईओ कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

 

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने इस दौरान नैनपुर जनपद सीईओ कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीईओ जनपद कार्यालय की अलग-अलग शाखाओं का निरीक्षण करते हुए स्वच्छ भारत, संबल, आयुष्मान, मनरेगा अन्य शाखाओं से संबंधित अमले को ज़रूरी निर्देश भी दिए। उन्होने सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि आगामी एक सप्ताह भौतिक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

रक्तदान सबसे बड़ा दान है- कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना

मण्डला 14 जून 2023

                बुधवार को नैनपुर के पुराने चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने रक्तदान शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान के लिए उपस्थित हुए व्यक्तियों से आत्मीय चर्चा की तथा उन्हें रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, लोगों की सेवा करने का ये सबसे बेहतर माध्यमों में से एक है। कलेक्टर ने पुराने अस्पताल परिसर के संजीवनी भवन का भी निरीक्षण किया तथा इसे प्रारंभ करने संबंधी आवश्यक निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

7 पेटी मदिरा सहित वाहन जब्त

मण्डला 14 जून 2023

                आबकारी बल द्वारा मण्डला जबलपुर रोड में गश्त एवं वाहनों की चैकिंग के दौरान मण्डला रोड फूलसागर पुल के पास वाहन स्विफ्ट डिजायर क्रमांक एमपी 20 सीके 8028 में अवैध रूप से 7 पेटी देशी मदिरा पाये जाने से वाहन को जब्त किया गया। मौके पर उपस्थित सुशील चक्रवर्ती उम्र 40 वर्ष निवासी शांतिनगर बिंझिया जिला मण्डला के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की संशोधित धारा 34 (1) 34 (2) के अन्तर्गत न्यायालयीन मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

19 जून विश्व सिकिलसेल दिवस में होंगे स्क्रीनिंग जांच

मण्डला 14 जून 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जून विश्व सिकिल सेल दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक सिकिल सेल स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच, उपचार शिविर लगाकर सिकलिन के मरीजों का प्रबंधन किया जाएगा। जिला चिकित्सालय तथा स्वास्थ्य संस्थाओं की ओपीडी में आने वाले समस्त एनीमिया के मरीजों की सिकिल सेल स्क्रीनिंग जांच में पॉजीटिव आने पर एचपीएलसी जांच जिला चिकित्सालय लेब से कराया जाएगा।

स्क्रीनिंग जांच के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में शिविर लगाये जा रहे हैं। सिकिल सेल स्क्रीनिंग जांच के अंतर्गत आयोजित शिविरों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में की गई स्क्रीनिंग जांच की जानकारी राष्ट्रीय सिकिल सेल पोर्टल में इन्द्राज किया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाले स्क्रीनिंग जांच शिविर में आदिमजाति कल्याण विभाग एवं आयुष विभाग से समन्वय कर स्कूलों, छात्रावासों एवं हॉट-बाजारों में स्क्रीनिंग की जाएगी। सीएमएचओ ने बताया कि सिकिलसेल के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण स्तर में आशा कार्यकर्ता के माध्यम से मेगा माइक के द्वारा एनाउसमेंट, दीवार लेखन, ग्रुप बैठक, महिला बैठक के माध्यम से जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. मानसिंह कुम्हरे एवं डॉ. राजीव चावला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

रक्तदान शिविर आयोजित

मण्डला 14 जून 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि रक्तदाता दिवस में जिला चिकित्सालय मण्डला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ० प्रवीण उईके, डॉ० सूरज मरावी, निर्मला सिंह रिछारिया, पदमाक्षी शुक्ला आदि के द्वारा रक्तदान किया गया। इसी तरह सी.आर.पी.एफ. ग्वारा के जवानों तथा भागीरथ सेवा विकास परिवार स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, आरएमओ डॉ० प्रवीण उईके सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

विशेष आमसभा 21 को

मण्डला 14 जून 2023

                आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित खलौड़ी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित खलौड़ी में शासन द्वारा प्रस्तावित समिति पुनर्गठन एवं मॉडल बायलॉल लागू करने हेतु समिति द्वारा विशेष आमसभा का आयोजन किया गया है। विशेष आमसभा सोमवार 21 जून 2023 को दोपहर 1 बजे से समिति कार्यालय हिरदेनगर के प्रांगण में आयोजित की गई है। सभी कृषक/समिति सदस्यों से विशेष आमसभा में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। विशेष आमसभा में शासन के निर्देशानुसार समिति द्वारा प्रस्तावित पुनर्गठन समिति के संबंध में एवं शासन के निर्देशानुसार समिति के मॉडल बायलॉज लागू करने के संबंध में चर्चा की जाएगी।

 

 

 

 

 

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक स्थगित

मण्डला 14 जून 2023

                सीईओ जिला पंचायत मंडला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 16 जून को आयोजित होने वाली जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक आगामी तिथि तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बैठक की संशोधित सूचना पृथक से जारी की जाएगी।

 

 

 

 

 

चुनाव सहप्रभारी के आगमन पर निकाली रैली की जनसभा

मण्डला। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा के विधायक एवं विधानसभा चुनाव सहप्रभारी मप्र प्रवीण देशमुख का नगर आगमन हुआ। उनका पार्टी कार्यालय बिझिंया में जोरदार स्वागत किया गया जिसके पश्चात वाहन रैली शिखर पैलेस से निकाली गई। जो नगर के बिंझिया तिराहा, लालीपुर, बस स्टैंड, बड़ चौराहा, रेडक्रॉस, बैंगा बैगी चौैराहा, नेहरू सम्मारक होते हुए आम आदमी पार्टी कार्यालय बिंझिया पहुंची। विधायक प्रवीण देशमुख ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में भाजपा, कांग्रेस के कई मौजूदा विधायक विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए आम आदमी पार्टी का दामन थामेंगे। ऐसे कई पूर्व और वर्तमान विधायक उनकी पार्टी से संपर्क कर रहे है। कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे प्रवीण देशमुख ने जनसभा को संबोधित करते हुए  मध्यप्रदेश में पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। पार्टी यहां बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी प्रदेश में बड़ा मुद्दा है। संविदा कर्मियों को नियमित करने के लिए भी पार्टी यहां सरकार बनने पर काम करेगी। फिलहाल संविदा में युवकों की जवानी निकल जाती है और बाद में सरकार उन्हें टाटा बाय बाय बोल देती है। ऐसे कर्मचारियों को सडक़ पर लाकर खड़ा कर दिया जाता है। पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में बनती है तो यहां संविदा नियुक्ति पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। वही रोजगार से जुडऩे के लिए कई ऐसे माध्यम बनाए जाएंगे जिससे जॉब मिल सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगे। प्रवीण देशमुख ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर राज्य में विस्तार कर रही है। मध्यप्रदेश में भी इसका संगठन मजबूत हो रहा है। यहां भाजपा और कांग्रेस की सांठगांठ को उजागर करने के लिए पार्टी काम करेगी। भाजपा ने यह भ्रष्टाचार का जो पहाड़ खड़ा किया है उसे तोडऩे के लिए भी पार्टी रणनीति बना रही है। यहां हर सीट पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संगठन पार्टी से जुडऩे के लिए तैयार है। कई पूर्व और वर्तमान विधायक, पूर्व मंत्री आम आदमी पार्टी में जुडऩे जा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के कई मौजूदा विधायक आम आदमी पार्टी से जल्दी जुड़ेंगे।  यहां दिल्ली मॉडल की तर्ज पर स्कूल बनाए जाएंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, जिला सचिव चंद्रगुप्त नामदेव, लोकसभा अध्यक्ष पीडी खैरवार, लोकसभा उपाध्यक्ष डीडी कुम्हरे, लोकसभा सचिव अरविंद परस्ते, जिला यूथ अध्यक्ष आदित्य पटैल, ब्लॉक अध्यक्ष हितेन्द्र पटैल, सीएल सरौते, यशवंत जायसवाल, सोमनाथ पन्द्रे, शिशु भलावी, सौरभ नंदा, रामकुमार सारथी, रितेश यादव, मीडिया प्रभारी सहजान परस्ते सहित आम आदमी पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

सर्वज्ञ सोनी शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में विधायक प्रतिनिधि मनोनीत
मण्डला। मण्डला जिले के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में विधायक प्रतिनिधि के रूप में सर्वज्ञ सोनी पिता कमलनाथ सोनी निवासी भगतसिंह वार्ड को मनोनीत किया गया है। तत्संबंध का पत्र जारी करते हुये मण्डला विधायक ने प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज से यह अपेक्षा की है कि शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की अपेक्षित कार्यवाहियों में इन्हें सम्मिलित किया जाये। सर्वज्ञ सोनी के इस मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

 

 

Related posts

बैगा संस्कृति को संरक्षित करने प्रकाशित होगी पुस्तिका

Reva India News

आंगनबाड़ी केन्द्रों में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए बांधे गए रक्षासूत्र  

Reva India News

छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला एवं स्वच्छता स्लोगन के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

Reva India News

Leave a Comment