Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रैगांव-रामनगर मार्ग पर स्थित बुढ़नेर नदी में पुल का हुआ भूमिपूजन केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

मण्डला 25 फरवरी 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रैगांव-रामनगर मार्ग पर स्थित बुढ़नेर नदी के पुल का भूमिपूजन किया। उन्होंने भूमिपूजन के दौरान कहा कि सरकार ’’सबका साथ सबका विकास’’ की अवधारणा पर काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 9 विकासखंडों में शीघ्र एकलव्य छात्रावास बनाए जाएंगे तथा चौगान में आदिवासी भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि काम की तलाश में लोग बाहर न जाएं, सरकार ग्रामीणजनों के लिए रोजगार की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर ही कर रही है। जनप्रतिनिधि शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणजनों को प्रदान करे तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने में सहायता करे।

श्री कुलस्ते ने कहा कि मंडला जिले को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में शामिल किया गया है। सरकार पानी, बिजली, आवास तथा ग्रामीण विकास से संबंधित लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण योजनाओं में जिले को प्राथमिकता से शामिल किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार अब दूरस्थ अंचलों को विशेष रूप से ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है। सरकार ग्रामीण विकास पर फोकस करते हुए किसान, मजदूर एवं हर वर्ग के लिए योजनाएं बना रही है। उन्होंने बुढ़नेर नदी पर बनाए जा रहे पुल को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने कहा कि बुढ़नेर पुल के बन जाने से 3 विकासखंड जुड़ेंगे तथा निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास में इसका लाभ मिलेगा। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मालती मरावी, सरपंच गुरूवंशा मरकाम, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related posts

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

महिलाओं की औद्योगिक गतिविधियों में सफलता उनकी सामर्थ्य का परिचायक हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य शासन महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 850 एमएसएमई इकाइयों को 275 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण बहनों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं भाईयों के लिए सदैव फलदायी रही मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महिला उद्यमियों ने बांधी राखी 99 इकाइयों का लोकार्पण और 12 इकाइयों का किया वर्चुअली भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला उद्यमी सम्मेलन में हुए शामिल

Reva India News

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment