Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

मण्डला 25 फरवरी 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर राजस्व अधिकारियों से जवाब मांगे एवं रिपोर्ट ली। श्रीमती सिंह ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण नियमित रूप से करें। निराकृत प्रकरणों को पोर्टल पर अपडेट भी करें। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी प्राकृतिक प्रकोप के प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निपटाएँ। उन्होंने नामांकन, सीमांतरण, बंटवारे, अतिक्रमण एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अनुविभागवार एवं तहसीलवार रिपोर्ट ली। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अतिक्रमण के मद्दों को गंभीरता से निपटाएँ। आवश्यकता होने पर सख्ती भी बरतें। श्रीमती सिंह ने एसडीएम से उनके क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने एवं विगत् माह हटाए गए अतिक्रमण के संबंध में विस्तार से जानकारी मांगी। उन्होंने तहसीलदारों को अतिक्रमण के संबंध में नियमित एवं नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय हाईस्कूल या हायरसेकण्डरी स्कूल के आसपास होने वाले अतिक्रमण को चिन्हित करें और तत्काल हटाएँ।

श्रीमती सिंह ने आरसीएमएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रकरणों का निराकरण कर अनिवार्य रूप से पोर्टल अपडेट करें। उन्होंने मंडला एवं नैनपुर एसडीएम को प्रगति दिखाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नामांतरण के 6 माह से अधिक के लंबित प्रकरणों पर तहसीलवार रिपोर्ट मांगी। उन्होंने तहसीलदारों को ऐसे प्रकरणों जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम के लिए चिन्हित विषयों पर चर्चा करते हुए एक मार्च तक सभी जरूरी प्रकरणों को निराकृत करने की बात कही। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके, एसडीएम निवास पुष्पेन्द्र अहके, एसडीएम नैनपुर शिवाली सिंह, डिप्टी कलेक्टर व्हीके कर्ण, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

 

अरबन डेवलपमेंट पर हुई चर्चा

 

कलेक्टर ने सभी एसडीएम से उनके क्षेत्र के शहरी विकास के लिए बनाए जा रहे वर्कप्लान की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम विस्तृत कार्ययोजना बनाकर कार्य शुरू करें। उन्होंने सभी एसडीएम से बारी-बारी जवाब भी मांगे। उन्होंने शहरी विकास के लिए बनाए गए प्लान में स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं युवाओं को एनयूएलएम कार्यक्रम से जुड़ने के लिए सीएमओ नगरपालिका से समन्वय कर प्रशिक्षण आदि शुरू करें। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में स्व-सहायता समूह को भी बढ़ावा देने काम करें। श्रीमती सिंह ने आगामी 5 वर्षों के लिए किए जाने वाले शहरी विकास कार्यों का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ नगरपालिका मंडला को वोकेशनल ट्रेनिंग, एम्प्लायमेंट तथा स्वच्छता सर्वे संबंधी जरूरी निर्देश दिए।

Related posts

कोविड मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव में जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए शीर्ष 5 में मंडला का नाम हुआ शामिल

Reva India News

Leave a Comment