Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में एन.सी.सी. शिविर का शुभारंभ

मण्डला 1 मार्च 2021

1 मार्च 2021 को शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में 1 एम.पी.आर्टी रेजी. एन.सी.सी. जबलपुर के द्वारा पाँच दिवसीय एन.सी.सी. शिविर का शुभारंभ हुआ है। इस शिविर के माध्यम से एन.सी.सी. कैडेट्स अपनी परीक्षा की तैयारी करेंगे साथ ही एन.सी.सी. की विभिन्न गतिविधयों को आयोजित की जायेगी।

कैप्टन डॉ. राजेश मासतकर ने बताया कि जो कैडेट्स तृतीय वर्ष के है उनके लिए शिविर पाँच दिन का रहेगा तथा जो कैडेट्स द्वितीय वर्ष में है उनके लिए तीन दिन का शिविर रहेगा। कोविड-19 के कारण यह केम्प दूर न आयोजित होकर स्थानीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। केम्प कमांडेंट कर्नल मनीष कुमार, डिप्टी केम्प कमांडेंट कर्नल ल्युलिन नॉट के निर्देशन में शिविर का संचालन किया जा रहा है इस शिविर में सूबेदार मनोज कुमार, ले. डॉ. नवीन तेकाम, समस्त पी.आई. स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

नैनपुर रेवा न्यूज की खबर का असर

Reva India News

नवीन सत्र में साइकिल वितरण योजना का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण

Reva India News

शिविर में सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग के लिए हितग्राहियों का हुआ चिन्हांकन

Reva India News

Leave a Comment