Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 1 मार्च 2021 से प्रारंभ हुआ टीबी जन आंदोलन

मण्डला 1 मार्च 2021

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यकम अंतर्गत दिनांक 1 मार्च 2021 से टीबी जन आंदोलन कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके की अध्यक्षता में जिला योजना भवन या। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, कलेक्टर हर्षिका सिह, एडीजे कश्यप, अपर कलेक्टर मीना मसराम, डॉ. श्रीनाथ सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी मण्डला, डॉ. जेपी चीचाम जिला क्षय अधिकारी, सुलोचना रजक डिप्टी मीडिया अधिकारी, कीर्ति सिंह कुशवाह डीपीसी एनटीईपी. श्री मुकुल तुमराम, एसटीएस एवं दीपक तिवारी, डीईओ एनटीईपी मण्डला आदि उपस्थित रहे।

उपरोक्त अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा 1 मार्च 2021 से प्रारंभ होने वाले टीबी जन आंदोलन के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही मोटर साईकिल रैली का आयोजन किया गया एवं टीबी कार्यक्रम संबंधी पम्पलेटों का वितरण किया गया। टीबी जन आंदोजन के तहत् जिले एवं ब्लॉक में निम्नलिखित गतिविधियों कराई जायेगी। जन प्रतिनिधियों द्वारा टीबी जन आंदोलन का शुभारंभ, मीडिया उन्मुखीकरण कार्यशाला, फार्मासिस्ट उन्मुखीकरण कार्यशाला, निजी क्षेत्र के चिकित्सकों के लिए कार्यशाला, धार्मिक गुरूओं हेतु कार्यशाला कॉलेज एवं महाविद्यालयों में कार्यक्रम संबंधी कार्यशाला, महिला दिवस पर आशा, एएनएम, एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं हेत् कार्यशाला कम्युनिटि मीटिंग, धार्मिक स्थलों पर माईकिंग एवं आईईसी, सीएचओ ऑरिएण्टेशन, बाल क्षय रोग खोज अभियान, यूपीएससी ऑरिएण्टेशन, विश्व क्षय दिवस पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक एवं टीवी चौम्पियन का अनुभव साझा करना, विभिन्न स्थलों पर वॉल पेन्टिंग सोशल मीडिया कैम्पेन एवं डीबीटी कैम्पेन इत्यादि गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा।

Related posts

नगर पालिका के टाउनहॉल में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक पेयजल पहुंचाया जाएगा – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सामुदायिक शौचालय, स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों को अनिवार्य रूप से नल कनेक्शन दिया जाए – मंत्री संपतिया उइके पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने नलजल योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल हेतु 9 हजार 380 हेंडपंप संचालित हैं

Reva India News

नागरिक सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment