Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में कारगर बन रही ’पोषण वाटिका’

मण्डला 2 मार्च 2021

महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले में कुपोषण को दूर करने अनेक प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में सेमफ्री मंडला अभियान तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। पोषण वाटिका बच्चों एवं गर्भवती एवं कमजोर महिलाएं के स्वास्थ्य को बेहतर करने कारगर साबित हो रही है। पोषण वाटिका से मिलने वाली सब्जी और भाजी का उपयोग गर्भवती महिलाओं और सेम/मेम बच्चों के लिए किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र घुघरी की कार्यकर्ता शांति परिहार और सहायिका ने मिलकर पोषण वाटिका बनाई और उसमें उगने वाली भाजी को गर्भवती महिलाओं एवं समूह की महिलाओं को दी ताकि इसका उपयोग बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते और भोजन में किया जा सकें।

Related posts

परिवहन कार्यालय मण्डला में बस स्वामियों की ली गई बैठक

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 7 अगस्त 2022

Reva India News

उमंग, उच्च शिक्षा, हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम महाविद्यालय में सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment