Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता कार्यक्रम अंतर्गत बीएसडब्ल्यू परीक्षा का कार्यक्रम जारी

मण्डला 27 जुलाई 2021

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2020-21 बीएसडब्ल्यू (समाज कार्य स्नातक सामुदायिक नेतृत्व) पाठ्यक्रम अंतर्गत द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष 2020-21 की परीक्षा आयोजित करने के लिए शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें संबंधित परीक्षाएं घर बैठे आयोजित किया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि

आंतरिक, बाह्य, मुख्य, पूरक परीक्षा 29 जुलाई से 3 अगस्त 2021 तक एवं प्रायोगिक परीक्षा (गूगल मीट पर) 20 अगस्त को गूगल मीट पर ऑनलाईन आयोजित की जाएगी। प्रायोगिक, प्रदत्त कार्य का प्रतिवेदन का विश्वविद्यालय को 15 अगस्त तक प्रेषित किया जाना है। परीक्षाओं के प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.cmcldp.org पर निर्धारित तिथि को प्राप्त होंगे। परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास जिला पंचायत परिसर प्रथम तल मंडला में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

*शालिनी उईके का सिविल जज में हुआ चयन नगर का नाम किया गौरवान्वित*

Reva India News

प्रतिबंधित अवधि में विभागीय दल द्वारा जप्ती की कार्यवाही

Reva India News

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई

Reva India News

Leave a Comment