Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री श्री चौहान के जन्मदिवस पर हुआ जिले भर में वृक्षारोपण

मण्डला 5 मार्च 2021

5 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिवस होता है। विगत् दिनों मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पर्यावरण हित में प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है। इसी तारतम्य में उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की थी कि उनके जन्मदिवस पर उपहार आदि न भेजकर पर्यावरण हित में एक पौधा जरूर लगाएं। इसी प्रकार जीवन के किसी भी शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं। उनकी इस अपील को जिले भर में अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। जिले की विभिन्न जनपदों मुख्यालयों में नागरिकों ने स्वेच्छा से वृक्षारोपण किया एवं इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी नागरिकों ने इस अवसर पर संकल्प भी लिया कि अपने जीवन के किसी भी शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएंगे और धरती को संुदर और हरी-भरी बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

Related posts

26 जनवरी की तैयारियों के संबंध में बैठक 13 जनवरी को होगी

Reva India News

वृहद रक्तदान शिविर 17 सितंबर को, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत होंगी विभिन्न गतिविधियाँ मौसमी बीमारियों को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन, जन विश्वास अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा समय-सीमा की बैठक आयोजित

Reva India News

शेषनाग मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment