Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध रेत परिवहन पर संलिप्त डम्पर वाहन जब्त

मंडला, 2 जून 2026

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर 1 जून को बम्हनी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त एक डम्पर वाहन क्रमांक एमपी 20 एक्ससी 8975 को खनिज विभाग की टीम द्वारा जब्त किया गया।

जब्त वाहन को शासकीय अभिरक्षा में थाना बम्हनी की सुपुर्दगी में रखा गया है। वाहन के विरुद्ध ’’मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022’’ के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। यह कार्रवाई खनिज निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

दिव्यांग लाईब्रेरी में हुआ ध्वजारोहण, कलेक्टर श्रीमती सिंह हुई शामिल

Reva India News

अपनी रक्षा के प्रति सतर्क रहें, सक्षम बनें और आगे बढ़ें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किशोरी जागरूकता शिविर को किया संबोधित

Reva India News

शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने की महत्वपूर्ण पहल है जन विश्वास अभियान- सांसद श्री कुलस्ते कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश जन विश्वास अभियान के तहत नैनपुर में जन संवाद शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment