Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने किया जिला जेल का निरीक्षण कैदियों से की चर्चा, कोविड वैक्सीनेशन की ली जानकारी

मण्डला 5 मार्च 2021

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन 5 मार्च को जिले के प्रवास पर रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत् श्री जैन ने मुख्यालय स्थित जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों के लिए जेल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान आयोग के सदस्य श्री मनोहर ममतानी, जेलर अनिल अग्रवाल, एसडीओपी अश्विनी कुमार, तहसीलदार श्री चक्रवर्ती तथा संबंधित उपस्थित थे। न्यायमूर्ति श्री जैन ने जेल में कैदियों से संबंधित संधारित की जाने वाली विभिन्न पंजियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में रह रहे कैदियों की संख्या, उनके स्वास्थ्य तथा उनके प्रकरणों की विस्तार से जानकारी ली। अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने जेल परिसर के चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सक से कैदियों के लिए उपलब्ध दवाईयों, बीमारियों की जांच तथा उपलब्ध चिकित्सा मशीनों के बारे में जानकारी ली।

आयोग के अध्यक्ष श्री जैन ने जेलर से एक मार्च से शुरू हुए कोविड वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु के कैदियों का टीकाकरण तथा गंभीर बीमारी से ग्रस्त 45 से 59 वर्ष के कैदियों के टीकाकरण के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि पात्र कैदियों को अनिवार्यतः कोविड का टीका लगाएं। उन्होंने जेलर से कैदियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली। श्री जैन ने उपस्थित कैदियों से आत्मीय चर्चा भी की तथा उनकी समस्याओं एवं स्वास्थ्य के बारे में कुशलक्षेम पूछी।

Related posts

घुघरी में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

रैनबसेरा में यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ दें – कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment