Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईएफएमआईएस का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न

मण्डला 5 मार्च 2021

आईएफएमआईएस परियोजना अंतर्गत जिले के प्रत्येक शासकीय सेवक की ईएसएस प्रोफाइल अपडेट कराए जाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम दिवस 5 मार्च 2021 को ई-दक्ष केन्द्र मण्डला में राजेश कुमार गुप्ता प्रोग्रामर जिला कोषालय जबलपुर द्वारा जिले के 50 आहरण संवितरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।जिला कोषालय की ओर से जितेन्द्र कुमार मण्डलोई कोषालय अधिकारी मण्डला, अनामिका उपाध्याय जिला पेंशन अधिकारी, यशवंत डिके, सहायक पेंशन अधिकारी, मंगल सिंह करचाम सहायक पेंशन अधिकारी, तीतुस कुमार लेखा सहायक जिला कोषालय मण्डला, प्रकाश मरावी सहायक ग्रेड-3 एवं राजेन्द्र कुमार बागड़े सहायक ग्रेड-3 जिला कोषाल्य मण्डला के द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया गया। प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। 6 मार्च को प्रशिक्षण का अंतिम दिवस होगा।

Related posts

मुख्य कार्यपालन अधिकारी नैनपुर सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 96.09 वेटेज स्कोर के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

Reva India News

9 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment