Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बैगा परिवारों के प्रत्येक सदस्यों को शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने चलेगा विशेष अभियान कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा समयबद्ध कार्यक्रम जारी

मण्डला 6 मार्च 2021

जिले में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के प्रत्येक सदस्य को शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के प्रत्येक सदस्यों का सर्वेक्षण का कार्य 20 मार्च तक पूर्ण किया जाएगा। यह कार्य रोजगार सहायक, शिक्षक, कोटवार, वनरक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। सर्वे में प्राप्त जानकारी के आधार पर 21 मार्च से 25 मार्च तक जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सांख्यकी तैयार की जाएगी। 26 मार्च से 30 मार्च तक बैगा परिवारों के योजनावार लाभान्वित किए जाने संबंधी चिन्हांकन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। एक अप्रैल से 5 अप्रैल तक बैगा परिवारों को योजनावार लाभान्वित किए जाने संबंधी जानकारी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा जिला स्तर पर भेजी जाएगी। जिला पंचायत मंडला एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक जनपद पंचायतों से प्राप्त जानकारी की समीक्षा की जाएगी। 11 अप्रैल से 15 अप्रैल के मध्य जनपदों से प्राप्त जानकारी का योजनावार अन्य विभागों को हितग्राहियों को लाभान्वित कराए जाने हेतु जिला पंचायत एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा जानकारी प्रेषित की जाएगी। सभी विभाग प्रमुखों द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर बैगा हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा कलेक्टर द्वारा 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य की जाएगी। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में उपरोक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

लोक सेवा केन्द्रों से भी बन रहे आयुष्मान कार्ड

Reva India News

वाहन चलाते समय शासकीय अधिकारी, कर्मचारी हेलमेट और सीटबेल्ट लगाएं – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

उड़ान फाउण्डेशन ने किया लोकार्पण

Reva India News

Leave a Comment