Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर शतप्रतिशत ई-इपिक डाऊनलाऊड कराएँ निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी

मण्डला 6 मार्च 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 7 मार्च को लगने वाले कैम्प में मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर बीएलओ के माध्यम से शतप्रतिशत ईपिक डाऊनलोड कराना सुनिश्चित करें। जारी आदेश में कहा गया है कि विधानसभा क्षेत्रवार निर्धारित संख्या अनुसार शतप्रतिशत ई-पहचान पत्र डाऊनलोड कराने, ईपिक डाऊनलोड करने के लिए 7 एवं 13 मार्च को विशेष कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य की प्रगति अपेक्षा अनुरूप नहीं है। अतः समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी 7 मार्च को आयोजित होने वाले प्रथम कैम्प के दौरान मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर बीएलओ के माध्यम से शतप्रतिशत ईपिक डाऊनलोड कराना सुनिश्चित करें तथा संबंधित बीएलओ सुपरवाईजर के माध्यम से पूर्ण किए गए कार्य की जानकारी संकलित कर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

Related posts

सुनीता झारिया: समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दिनेश साहू को उपचार हेतु पांच हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की

Reva India News

14 जनवरी को जिला योजना भवन में मनाया जाएगा 10वां सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि और सम्मान

Reva India News

Leave a Comment