Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साईकिल रैली, मैराथन, सेफ्टी वॉक तथा महिला क्रिकेट का हुआ आयोजन

मण्डला 8 मार्च 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साईकिल रैली, मिनी मैराथन सेफ्टी वॉक तथा महिला क्रिकेट का आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रमों में महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ हुई साईकिल रैली को नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने भी साईकिल चलाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। साईकिल रैली में जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम सहित महिला अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। साईकिल रैली इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होकर रेडक्रॉस, चिलमन चौंक, बस स्टेंड, लालीपुर, स्टेट बैंक, बैगा-बैगी चौंक, कलेक्ट्रेट होते हुए संपन्न हुई। इसी प्रकार कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मैराथन एवं सेफ्टी वॉक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। सेफ्टी वॉक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्वेता तड़वे सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा सभी आयु वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया। सेफ्टी वॉक इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होकर रेडक्रॉस, चिलमन चौंक, बस स्टेंड, लालीपुर, स्टेट बैंक, बैगा-बैगी चौंक, कलेक्ट्रेट होते हुए संपन्न हुई।

 

महिलाओं को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत – कलेक्टर

 

इंडोर स्टेडियम में साईकिल रैली, मैराथन एवं सेफ्टी वॉक के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि विभिन्न आयोजनों के माध्यम से समाज में महिला संबंधी विषयों पर जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से आव्हान किया कि अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ-साथ वे अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। दिनचर्या से कुछ समय निकालकर फिटनेस पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पोषण आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा संतुलित भोजन लेना चाहिए। महिलाओं को निर्भय और निर्भीक बनने की आवश्यकता है।

 

शारीरिक रूप से फिट रहना जरूरी

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए। अपर कलेक्टर मीना मसराम ने कहा कि महिलाएं अपना लक्ष्य तय करें और उसकी प्राप्ति के लिए भरपूर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद के लिए समय निकालना नितांत आवश्यक है। सरिता अग्निहोत्री ने महिलाओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने का आव्हान किया। उन्होंने प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए पॉलीथिन का उपयोग न करने की भी बात कही।

Related posts

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेन का आगमन 3 जनवरी को  

Reva India News

कलेक्टर ने दिए 22 दिसम्बर से गौशालाएं प्रारंभ करने के निर्देश

Reva India News

सामुदायिक भवन बनेगा सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक विकास का मजबूत केन्द्र – सांसद श्री कुलस्ते सांसद ने ग्राम थानमगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Reva India News

Leave a Comment