Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूलों एवं कन्या छात्रावासों में आयोजित की गईं खेल गतिविधियाँ

मण्डला 8 मार्च 2021

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय हाई, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों तथा समस्त बालिका छात्रावासों में प्रत्येक वर्ग की छात्राओं एवं महिला शिक्षक, कर्मचारियों को क्रिकेट, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी, 100-200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फैंक, तवा फैंक, भाला फैंक, शतरंज एवं अन्य खेल गतिविधियाँ आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 4259 छात्राओं एवं 246 महिला शिक्षक, कर्मचारियों द्वारा खेल गतिविधियों में अपनी सहभागिता दर्ज की गई। प्रतियोगिताओं के बाद विजेता एवं उपविजेता को विद्यालय स्तर पर पुरूस्कृत किया गया।

Related posts

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

होली के अवसर पर 3 एवं 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Reva India News

दूरस्थ ग्रामों तक पहुंच रही चलित प्रयोगशाला  

Reva India News

Leave a Comment