Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज 2426 लोगों का होगा कोविड टीकाकरण

मण्डला 9 मार्च 2021

10 मार्च को जिले के 29 स्थानों के मतदान केंद्रों में टीकाकरण किया जाना है। इसी के साथ मण्डला शहरी में जीएनएमटी स्टेडियम के पीछे, मंडला मतदान केंद्र क्रमांक 277, 278 के क्रमशः 179 एवं 130 कुल 309 व्यक्तियों को टीकाकृत किया जायेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी में बम्हनी मतदान केंद्र 269 के 140, बम्हनी मतदान केंद्र 270 के 150, बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बरिहा वनग्राम मतदान केंद्र 158 के 123, भपसा मतदान केंद्र 155 के 45, खमरौटी रैयत 156 के 87, खमरौटी रैयत 157 के 84, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई 263 के 74 एवं मतदान केंद्र मवई 264 के 67 और सारसडोली 265 के 119 सठिया वनग्राम 271 के 37, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव के मतदान केंद्र के भानपुर कला 308 के 42, गिठार 307 के 68, गिठार मलपहरी 310 के 78, मलपहरी 309 के 42, पोंडी 311 के 70, नैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मतदान केंद्र अतरिया 57 के 85, धतोरा 60 के 109, गौंझी 59 के 135, नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मतदान केंद्र अमदरा 107 के 99, खम्हरिया 109 के 78, कुइ रैयत 108 के 44, कूम्हा 95 के 78, निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मतदान केंद्र मल्हारी 163 के 111, निवास 164 के 87, निवास 165 के 65 व्यक्ति सहित जिले में 2426 लोगों को एक दिवस में टीकाकृत किया जायेगा। इसी के साथ-साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जीएनएमटीसी तथा घुघरी एवं बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थकेयर वर्कर के द्वितीय डोज के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जायेगा।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि टीकाकरण सत्र स्थल पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति कोविन या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम सें रजिस्टेªशन कराकर टीकाकरण कराने हेतु आ सकते हैं। यदि रजिस्ट्रेशन नही है, तो भी निम्नानुसार आईडी आधार कार्ड, पेनकार्ड, वोटर आईडी, पार्सपोर्ट, ड्राईविंग लाइसेंस साथ में लाकर भी टीकाकरण सत्र स्थल पर तत्काल रजिस्टेªशन करा सकते हैं साथ ही जिनकी उम्र 45 से 59 वर्ष है और किसी बीमारी से ग्रसित हैं जिनका उपचार लगातार चल रहा है तो वे भी अपनी उम्र का प्रमाण पत्र आईडी एवं बीमारी से ग्रसित होने की जानकारी के साथ टीकाकरण स्थल पर टीका लगवा सकते हैं या तत्काल रजिस्टेªशन कराकर भी टीकाकरण लगवा सकते हैं।

Related posts

कान्हा में “रज़ा अरण्य” का हुआ शुभारंभ

Reva India News

समय-सीमा की बैठक संपन्न कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मानसून के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों के साथ अलर्ट मोड पर रहे अमला

Reva India News

पेसा ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से प्रारंभ होगा “सबकी योजना – सबका विकास” अभियान

Reva India News

Leave a Comment