Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

25 दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण का समापन

मण्डला 9 मार्च 2021

रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मण्डला में वर्चुअल कक्षा के माध्यम से आज 9 मार्च 2021 को स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजनान्तर्गत 25 दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन ऑनलाईन माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस कार्यक्रम को ऑनलाईन वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों द्वारा प्रशिक्षण उपरान्त जो विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनने के लिए यदि स्वयं अन्य संस्थाओं से लोन, फाईनेन्स चाहता है उन्हें आर्थिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जायेगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के लिए विद्यार्थियों से आग्रह किया। इससे पूर्व महाविद्यालय के 70 विद्यार्थियों एवं 5 शिक्षक मेन्टर्स को नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल द्वारा 25 दिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया गया जिससे इन विद्यार्थियों में स्वरोजगार के प्रति रूचि बढ़ी है। विद्यार्थियों ने 25 दिवसीय कॅरियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण को सहजता एवं तन्मयता से प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. व्ही.के. चौरसिया, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. टी.पी. मिश्रा, स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. एड़मोन लकड़ा, डॉ.बी. टेम्भरे, सभी मेन्टर्स डॉ.अर्जुन सिंह बघेल, डॉ. अनीता झारिया, प्रो. अनुपमा कुजूर, प्रो. रीनू शर्मा, प्रो .सोनम डावर, प्रो. सीमा धुर्वे एवं डॉ. प्रशांत पाण्डेय सहित महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

विंध्य क्षेत्र को निवेश और औद्योगिक केन्द्र के रूप में करेंगे स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर को

Reva India News

ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव मजदूरों के सम्मान, भरोसे और समय पर मजदूरी की गारंटी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके प्रेस वार्ता में विकसित भारत-जी राम जी एक्ट, 2025 की दी जानकारी

Reva India News

Leave a Comment