Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फार्मासिस्टों की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

मण्डला 10 मार्च 2021

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत संचालित टीबी मुक्त मध्यप्रदेश एक जन आंदोलन के तहत जी.एन.एम. ट्रेनिंग सेंटर मण्डला में जिले एवं विकासखण्ड से आये समस्त फार्मासिस्टों के उन्मुखीकरण हेतु 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित समस्त फार्मासिस्टों का उन्मुखीकरण डॉ. श्रीनाथ सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. जे.पी. चीचाम, जिला क्षय अधिकारी मण्डला द्वारा किया गया। उपस्थित सभी फार्मासिस्ट को एनटीईपी कार्यक्रम से संबंधित 2 दिवसीय मॉड्यूलर प्रशिक्षण, निक्षय औषधि सॉफ्टवेयर आदि के संबंध में प्रशिक्षण कीर्ति सिंह कुशवाह, जिला कार्यक्रम समन्वयक, हिमांशू मेहरा, जिला पीएमडीटी समन्वयक, शरद मेश्राम, फार्मासिस्ट, सुनील सैयाम, फार्मासिस्ट, मुकुल तुमराम, एसटीएस, देवेन्द्र साहू, एसटीएस एवं मोनिता मसीह, फार्मासिस्ट जिला मण्डला द्वारा दिया गया।

Related posts

बिछिया में ’’प्रेरणा उत्सव’’ कार्यक्रम संपन्न हुआ  

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया एनएसएस दिवस नशामुक्ति और स्वच्छ नर्मदा का दिया संदेश

Reva India News

मेधावी छात्र सम्मान समारोह 1 सितंबर को

Reva India News

Leave a Comment