Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला गौरव दिवस की तैयारियां पूर्ण 15 नवंबर को होगा भव्य आयोजन सुबह से लेकर शाम तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम जिले के ऐतिहासिक महत्व एवं गौरवशाली संस्कृति का उत्सव

मंडला, 14 नवंबर 2025

15 नवंबर को मंडला गौरव दिवस का आयोजन जिले में धूमधाम से किया जायेगा। जिले के ऐतिहासिक महत्व एवं गौरवशाली संस्कृति के इस उत्सव की सभी तैयारियाँ जिला प्रशासन द्वारा की जा चुकी हैं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में 15 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन दिनभर किया जायेगा।

कार्यक्रम की शुरूआत 15 नवंबर को प्रातः 11 बजे आंगन तिराहा मंडला में भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल मंडला में रक्तदान शिविर सह स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं कंबल बैंक 2.0 का शुभारंभ किया जायेगा। दोपहर 1 बजे मंडला गौरव दिवस का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन रानी दुर्गावती कॉलेज खैरी मंडला में किया जायेगा। दोपहर 3 बजे गौरव वाहन रैली का आयोजन महात्मा गांधी स्टेडियम मंडला में की जायेगी। शाम 4:30 बजे मंडला गौरव मण्डपम का शुभारंभ महात्मा गांधी स्टेडियम में होगा। इसके अंतर्गत खाना खजाना, तीरंदाजी प्रदर्शन, मेजिक शो, फन गेम्स, आर्केस्ट्रा एवं नाट्य मंचन होंगे।

शाम 6:15 बजे रेवा पथ 2.0 का शुभारंभ एवं शाम 6:30 बजे माँ नर्मदा महाआरती का आयोजन माहिष्मती घाट में होगा। यहां सायं 7 बजे वंदे मातरम पर विशेष प्रस्तुति और शाम 7:30 बजे जननायक गौंड सभ्यता के महानायकों पर आधारित प्रस्तुतियाँ निषादराज भवन में किया जायेगा। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता की अपील की गई है।

Related posts

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर 2.0 21 जनवरी को लगने वाले शिविर

Reva India News

साइबर सुरक्षा जागरूकता माह’ के अंतर्गत शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

होमगार्ड परिसर में योग अभ्यास शुरू

Reva India News

Leave a Comment