Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गर्मी में पशुओं के लिए हरे चारे का उत्पादन कर रहे स्व-सहायता समूह

मण्डला, 17 मार्च 2021

आम तौर पर पशुओं के लिए ग्रीष्म ऋतु में हरे चारे की कमी हो जाती है। पर्याप्त और हरा चारा नहीं होने से पशुओं के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ता है। जिले में भी गर्मी के समय पशुओं के लिए हरा चारा जुटाना चुनौतीपूर्ण होता है। चारे की अनुपलब्धता से पशुओं का स्वास्थ्य निम्न स्तर का होता है। निम्न स्तर के स्वास्थ्य वाला पशु किसान के लिए आर्थिक एवं खेती के दृष्टिकोंण से भी चिंताजनक होता है। जिले में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अंतर्गत अब पशुओं के लिए हरे चारे का इंतजाम किया जा रहा है। बिछिया विकासखंड के ग्राम औरई में 3 स्व-सहायता समूहों द्वारा हरे चारे का उत्पादन किया जा रहा है।

उपसंचालक कृषि ने बताया कि ग्रीन फोडर के तहत् आनंदी आजीविका समूह, ज्वाला आजीविका समूह तथा रोशनी आजीविका समूह के सदस्यों के द्वारा हरा चारा उत्पादित किया जा रहा है। जहां एक ओर इस हरे चारे से पशुओं के लिए ग्रीष्म ऋतु में भी आदर्श आहार उपलब्ध होगा वहीं दूसरी ओर स्व-सहायता समूहों को आर्थिक लाभ भी सुनिश्चित होगा। अच्छे आहार से पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ-साथ किसान चिंतामुक्त होकर इनका उपयोग खेती में कर सकते हैं। साथ ही जिले का पशुधन भी स्वस्थ एवं उन्नत् होकर जिले के विकास में भागीदार बन सकता है।

Related posts

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

Reva India News

विद्यार्थियों के उपलब्धि स्तर को बेहतर बनाने चयनित 47 स्कूलों को मिल रहे स्मार्ट बोर्ड, कम्प्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर, वाटर कूलर जिला प्रशासन की पहल पर दृष्टि वेलफेयर फाउंडेशन ने उपलब्ध कराए उपकरण

Reva India News

बीएलओ के कार्य में लापरवाही बरतने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित एसआईआर का कार्य प्रभावित होने पर की गई कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment