Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड संक्रमण से बचने बस आपरेटर्स को दी समझाईश

मण्डला, 19 मार्च 2021

19 मार्च को जिला परिवहन कार्यालय मण्डला में बस आनर्स मण्डला की बैठक ली गई जिसमें कोविड-19 संक्रमण से बचाव से संबधित चर्चा की गई। जिला परिवहन अधिकारी विमलेश कुमार गुप्ता द्वारा बस आपरेटर्स का निर्देशित किया गया कि यात्रियों को बिना मास्क पहने यात्री बस में प्रवेश न दिया जायेे एवं दूरी बनाकर रखा जाये। बैठक में आपरेटर्स को प्रतिदिन बस सेनेटाईज करने की समझाइश दी गई। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार कोरोना वायरस कोविड -19 से बचाव की दृष्टिगत रखते हुये महाराष्ट्र राज्य एवं मध्यप्रदेश राज्य के बीच अन्तर्राज्जीय बस परिवहन सेवा को 21 मार्च  से दिनांक 31 मार्च 2021 तक के लिए स्थगित रखने के आदेश का पूर्ण रूप् से पालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । बैठक में बस एशोसियेशन के अध्यक्ष लीलाधर बर्वे एवं अन्य बस आपरेटर्स उपस्थित रहे।

Related posts

2 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

20 मई को लगाए गए 1080 कोविड टीके

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने सीनियर आदिवासी बालिका छात्रावास सालीवाड़ा पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व एवं छात्राओं से की मुलाकात

Reva India News

Leave a Comment