Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान

हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मंडला की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के निर्देशानुसार, जिला हब की नोडल अधिकारी श्रीमती लीना चौधरी के मार्गदर्शन में मनाया जा रहा है। जिसमें वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा संकल्प 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत दिनांक 30/09/2024 से 4/10/2024 तक मिशन शक्ति सप्ताह अंतर्गत जागरूकता शिविर, अभियान/सेमिनार (16 वां सप्ताह) का आयोजन वन स्टॉप सेन्टर द्वारा आज दिनांक 1/10/2024 को रानी अवंती बाई उच्च. मा. विद्यालय मण्डला जिला मण्डला में स्वच्छता, रांगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल की छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतिभा दिखाई गई। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य की देखभाल, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया। एवं बालिकाओं को गुड टच बैड टच एवं आत्म रक्षा के बारे मे बताया गया। साथ ही महिला हेल्प लाईन नंबर 181 व चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 के बारे मे बताया। वन स्टॉप सेंटर व हब में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक गणित व्याख्याता स्नेहल जोशी, पी.टी.आई. शिक्षिका मिली सिंह एवं अन्य शिक्षिका पुष्पा कछवाहा एवं वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय मछुआ दिवस आयोजित

Reva India News

जिले में अब तक 145 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

जगनाथर में स्वामित्व योजना के कार्य की देखी गई प्रगति

Reva India News

Leave a Comment