Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिना मॉस्क घूमने वालों पर हो रही चालानी कार्यवाही

मण्डला, 20 मार्च 2021

राजस्व, पुलिस विभाग तथा नगर पालिका द्वारा संयुक्त अभियान संचालित करते हुये बिना मॉस्क लगाये घूमने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत महाराजपुर में बिना मॉस्क लगाये घूम रहे 17 व्यक्तियों के चालान काटकर उनसे 850 रूपये वसूल किये गये। इसी प्रकार बस स्टेंड सहित अन्य स्थानों पर 33 लोगों का चालान कर 1650 रूपये की वसूली की गई। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुये जिला प्रशासन द्वारा अनेक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये हैं जिनका उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों पर सतत कार्यवाही की जा रही है।

तहसीलदार मण्डला देवीप्रसाद प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक ग्रामों में कोटवारों द्वारा मुनादी करवाकर एवं नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका एवं पुलिस द्वारा भी सतत रूप से लोगों को जागरूक करने के लिए एलाउंसमेंट करवाए जा रहे हैं। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी जा रही है एवं मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है। इसी प्रकार व्यापारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं मॉस्क लगाये तथा बिना मॉस्क लगाये ग्राहकों को सामग्री न दें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये दुकानों के सामने मार्किंग भी की जा रही है। चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

रतलाम में रीजनल इण्डस्ट्री, स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट कॉनक्लेव का आयोजन 27 को उद्योगपतियों एवं स्वरोजगार मूलक योजना अंतर्गत हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

Reva India News

बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बेहतर करने गंभीरता से काम करें – हर्षिका सिंह स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

प्राचार्य आईटीआई को सीएम हेल्पलाईन के शत प्रतिषत निराकरण के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment