Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

31 मार्च तक चलाया जायेगा पोषण पखवाड़ा

मण्डला, 20 मार्च 2021

शासन के निर्देशानुसार पोषण जागरूकता हेतु 31 मार्च 2021 तक पोषण पखवाडा का आयोजन किया जायेगा। पोषण पखवाडा के आयोजन हेतु “खाद्य एवं वानिकी“ द्वारा कुपोषण को कम किया जाना तथा “पोषण पंचायत“ विषय पर केन्द्रित किया गया है। पोषण पखवाड़ा अन्तर्गत विभिन्न विभागों से समन्वय कर विविध आयोजन किये जायेंगे। समस्त गतिविधियां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुये छोटे-छोटे समूहों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये आयोजित की जायेंगी।

इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्वेता तड़वे ने बताया कि खाद्य एवं वानिकी द्वारा कुपोषण को कम करने के लिये पंचायत की देखरेख में छडच्ठ/।लनेी द्वारा आंकाक्षी जिलों की प्रति आंगनवाड़ी 4 फलदार पौधों का वितरण किया जायेगा। पोषण पंचायत का आयोजन कर कुपोषण दर एवं उसके प्रभाव, पोषण वाटिका, खाद्य एवं वानिकी, कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।

पोषण पखवाडा के अंतर्गत नियमित गतिविधियों का आयोजन विशेष रूप से किया जाना है जिसमें जिले, परियोजना स्तर एवं आंगनवाड़ी स्तर पर थीम आधारित रैलियों अथवा प्रभात फेरी, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस, समुदाय आधारित गतिविधियां एवं शिशु देखभाल, लालिमा दिवस एवं सुपोषण दिवस (मंगल दिवस आदि), समुदाय आधारित गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। समुदाय स्तर पर पंचायत, हाट बाजार, जन प्रतिनिधि की सहभागिता, समुदाय आधारित संगठन, इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया, आकाशवाणी, समुदायिक रेडियों एवं प्रमुख त्यौहारों-उत्सवों आदि मंचों का उपयोग किया जायेगा। पोषण अभियान से सम्बद्ध विभागो के समन्वय से पोषण पखवाड़ा को व्यापक जन आन्दोलन के रूप में चलाया जाना हैं।ए.एन.एम./आशा, छात्र-छात्रायें व शिक्षक, आयुष विभाग, नेशनल मेडिसनल प्लांट बोर्ड, खेल एवं युवा कल्याण, नेहरू युवा केन्द्र, एन.एस.एस. स्काउट एवं गाईड, एन.सी.सी कैडेट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास (पंचायत प्रतिनिधि, एस.आर.एल.एम. एवं एन.यू.एल.एम. से संबन्ध स्व सहायता समूह), स्थानीय निकाय आदि जन आंदोलन में सहभागिता करेंगे। इस संबंध में कैलेण्डर सहित विस्तृत आदेश जारी कर दिये गये हैं।

Related posts

निर्माण कार्यों में विलंब बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

बड़े भू-खण्ड को उप विभाजित करके विक्रय कर निर्मित कॉलोनी अवैध घोषित

Reva India News

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

Leave a Comment