Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

2 मिनिट सायरन बजाकर दी जा रही लोगों को मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश

मण्डला, 25 मार्च 2021

कोरोना संकट के प्रति आमजन को संवेदनशील बनाने एवं जागरूक करने के लिए संकल्प अभियान के तहत प्रातः 11 बजे तथा सायं 7 बजे सायरन बजाकर मॉस्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संदेश दिया गया।

अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित अन्य राजस्व तथा पुलिस के अधिकारियों ने सुबह 11 बजे बैगा-बैगी चौक तथा सायं 7 बजे रेडक्रॉस में मौजूद रहकर उक्त संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मेरा मॉस्क-मेरी सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को मॉस्क भी वितरित किए गए। साथ ही समझाईश दी गई कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मॉस्क ही एक अचूक उपाय है। सभी से अपेक्षा है कि मॉस्क लगाएं। मॉस्क लगाने में किसी तरह की लापरवाही कोरोना संक्रमण फैलने का कारण बनेगी। जिले के अन्य स्थानों पर भी संकल्प अभियान का आयोजन किया गया एवं आमजन को मॉस्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। बिना मॉस्क लगाए घूमने वाले लोगों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही करते हुए उन्हें भविष्य में सचेत रहने की समझाईश दी गई।

Related posts

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में एक लाख तक की परियोजनाएं हेतु आवेदन आमंत्रित

Reva India News

पारिवारिक पृष्ठभूमि आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती – प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल उत्कृष्ट विद्यालय में नव प्रवेशी विद्यार्थियों को साईकिल एवं पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

Reva India News

जिले में स्वरोजगार के लिए 30 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण शुरू

Reva India News

Leave a Comment