Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डब्लू .सी .सी. मंडला एवं डी. आर. पी. बालाघाट ने जीता मैच!

अज़ाद स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित आज़ाद कप राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मे बुधवार को दो मुकाबले खेले गए जिसमे पहला मुकाबला सुपर वररियर्स मंडला और डब्लू .सी .सी. मंडला के बीच खेला गया! इस मैच के चीफ गेस्ट नगर पालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी रहे! इस मैच टॉस जीतकर सुपर वररियर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और विपक्षी टीम डब्लू .सी .सी. मंडला को छेत्ररक्षण करने के लिए आमंत्रित किया! पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर वररियर्स मंडला ने 18.3 ओवर मे सभी विकेट खोकर 102 रन बनाये और लक्ष्य के लिए 103 रनो की चुनौती रखी! सुपर वररियर्स मंडला की ओर से बल्लेबाजी में किशोर ने 35 रन प्रदीप कुंजाम ने 14 रनो की पारी खेली! डब्लू .सी .सी. मंडला की ओर से गेंदबाजी में राहुल देव धार्या और पिंटू यादव ने 3-3 विकेट एवं सागर ने 2 सफलता अर्जित की ! 103 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डब्लू .सी .सी. मंडला ने आसानी से इस लक्ष्य को 5 विकेटों से जीत कर पूरा कर लिया!डब्लू .सी .सी. मंडला की ओर से बल्लेबाजी में सागर ने 25 रन पिंटू यादव ने 23 रन एवं अनुराग पांडेय ने नाबाद 17 रनो की पारी खेली! सुपर वररियर्स मंडला की ओर से गेंदबाजी में मुकेश मनोज शारुख जिनेश और धर्मेंद्र 1-1 सफलता अर्जित की!

इस प्रकार डब्लू .सी .सी. मंडला ने इस मुकाबले को 5 विकेटों से जीत लिया! इस मुकाबले के मैंन ऑफ़ द मैच डब्लू .सी .सी. मंडला के सागर रहे! इस पहले मैच के अंत में मैंन आफ द मैच का पुरुष्कार श्याम चौधरी एवं धनराज चौघरी के द्वारा प्रदान किया गया! इस मुकाबले के निर्णायक हरीश कप्तान और सत्यम बर्मन रहे! प्रतियोगिता में बुधवार का दूसरा मुकाबला डी.आर.पी. बालाघाट एवं एकता स्पोर्ट्स क्लब घंसौर के बीच खेला गया! जिसमें टॉस जीतकर एकता स्पोर्ट्स क्लब घंसौर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया! पहले बल्लेबाजी करते हुए एकता स्पोर्ट्स क्लब घंसौर ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए और लक्ष्य के लिए 127 रनो की चुनोती रखी! एकता स्पोर्ट्स क्लब घंसौर की ओर से बल्लेबाजी में वेद मिश्रा ने 23 रन एवं भीमा यादव ने 19 रनों की पारी खेली! डी.आर.पी. बालाघाट की ओर से गेंदबाजी में अल्मास पटेल और प्रतीक शर्मा ने 2-2 सफलता अर्जित की! 127 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी.आर.पी. बालाघाट की सुरुआत बहुत ही अच्छी रही और डी.आर.पी. बालाघाट ने 127 रनो के लक्ष्य को आसानी से 11 ओवर में ही पूरा कर लिया! डी.आर.पी. बालाघाट की ओर से बल्लेबाजी में अल्मास पटेल ने 57 रन पियूष निवारे ने 34 रन एवं प्रतीक शर्मा ने नाबाद 15 रनों की पारी खेली ! एकता स्पोर्ट्स क्लब घंसौर की ओर से गेंदबाजी में सौरभ दहिया ने 2 विकेट एवं वेद मिश्रा ने 1 सफलता अर्जित की! इस प्रकार डी.आर.पी. बालाघाट ने इस मुकाबले को 7 विकेटों से जीत लिया! इस मैच के मैन ऑफ मैच डी.आर.पी. बालाघाट के अल्मास पटेल रहे जिनको मैच के अंत में इस मैच के चीफ शरद बघेल मतीन खान एवं क्रिकेट एसोसिएशन मंडला के उपाध्यक्ष अरुण दुबे के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरुष्कार दिया गया! इस मैच के निर्णायक रवि साहू एवं विवेक मार्को और स्कोरर विशाल कछवाहा रहे! प्रतियोगिता का चौथा मुकाबला गुरुवार को सुबह 9:30 बजे से वाय. एफ. सी. मंडला और कुम्भ स्टार मंडला के बीच खेला जायेगा एवं प्रतियोगिता का पांचवा मुकाबला यू.सी.ए. कन्हान और एम.सी.ए. छिंदवाड़ा के बीच खेला जायेगा!

Related posts

अर्ध नग्न महिलाओं को देख कर 90℅ कौन मजे लेता है……

Reva India News

गुरूवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

मेकल ने यंग स्टार को और खैरी ने खेल विभाग को दी मात स्वर्गीय मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग में हो रहे रोमांचक मुकाबले

Reva India News

Leave a Comment