Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दूध एवं दूध से बने पदार्थों की गई स्पॉट टेस्टिंग, लिए गए नमूने

मण्डला, 25 मार्च 2021

मिलावट से मुक्ति अभियान में होली पर्व के दृष्टिगत राजस्व एवं खाद्य एवं औषधि विभाग मंडला के संयुक्त जांच दल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन के द्वारा मंडला स्थित होटलों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान मैजिक बॉक्स के माध्यम से दूध एवं दूध से बने पदार्थों की स्पॉट टेस्टिंग कर मिलावट की जांच की जा रही है। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा मंडला स्थित कृष्णा स्वीट्स में मिठाइयों की जांच की गई तथा मलाई पेड़ा का नमूना लिया गया। माँ नर्मदा गृह उद्योग देवदरा में मौके पर विक्रेता को परिसर में साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर निर्माण एवं पैक की जा रही मावा बाटी तथा बर्फी के नमूने लिये गए तथा मधुरम बेकर्स एन्ड पैकर्स में मिल्क केक, बादाम बर्फी तथा कलाकंद की मैजिक बॉक्स की सहायता से जांच की गई। कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र पन्द्रे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

’कोविड-वैक्सीन लगने के बाद नर्स हुई कोरोना पॉजीटिव’ सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने भ्रामक खबर का जारी किया खण्डन

Reva India News

रेवा इडिया इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 23 नवम्बर 2022

Reva India News

स्वीकृत आवासों को पूर्ण कराने के लिए हितग्राहीवार योजना बनाएं – डॉ. सिडाना समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment