Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अन्तिम सूची जारी

मण्डला 25 मार्च 2021

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अंतर्गत संचालित बिछिया, मोहगांव, नैनपुर, घुघरी एवं मंडला परियोजना के तहत् संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है।

जारी सूची के अनुसार डुंगरिया नैनपुर में सहायिका पद पर सीताबाई मरकाम का चयन किया गया है। लपटी बिछिया में मिनी कार्यकर्ता पद पर संगीता धुर्वे, कांसखेड़ा में सहायिका पद पर अर्चना मरावी एवं करियागांव में सहायिका पद पर सबीना सैयाम का चयन किया गया है। सुरेहली घुघरी में कार्यकर्ता पद पर सेवकली मसराम तथा चुरिया में कार्यकर्ता पद पर फूलकली का चयन किया गया है। रयगांव मोहगांव में कार्यकर्ता पद पर निधि पटैल, खैरीमाल में कार्यकर्ता पद पर स्नेहिल गबले, मलवाथर में सहायिका पद पर प्रेमलता बाई तथा ठेभा में कार्यकर्ता पद पर संतोषी पन्द्रों का चयन किया गया है। इसी प्रकार बड़ी खैरी बर्राटोला मंडला में सहायिका पद पर यशोदा कुशराम, बूड़ाअंजनिया में कार्यकर्ता पद पर सलमा बसंत तथा देवदरा मंडला में मनीषा दुबे का चयन किया गया है। प्रकाशित सूची के संबंध में अपील 10 दिवस के अंदर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है।

Related posts

डोंगरमण्डला भवन में शारीरिक माप से संबंधित ट्रेनिंग का आयोजन

Reva India News

देश की आजादी में जनजातीय महानायकों की प्रमुख भूमिका रही है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जनजातीय गौरव दिवस पर हितलाभ का वितरण किया ऑडीटोरियम में स्थानीय कलाकारों ने बिरसामुंडा के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए

Reva India News

28 आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 1229 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Reva India News

Leave a Comment