Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परिवहन एवं पुलिस अधिकारियों ने ली ऑटो एवं टैक्सी चालकों की बैठक

मण्डला, 26 मार्च 2021

यातायात थाना मण्डला में आटो रिक्शा मालिकों, चालकों एवं टेक्सी चालकों की बैठक का आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी विमलेश कुमार गुप्ता एवं यातायात प्रभारी राजेन्द्र बर्मन द्वारा वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने तथा कोविड-19 के संबंध में जारी निर्देशों के पालन करने संबंधी जानकारी दी गई। बैठक में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये चालक सहित प्रत्येक यात्री को मास्क अनिवार्य रूप से लगाने एवं मोटरयान अधिनियम/नियमों का पालन व वाहनों में ओव्हर लोडिग नहीं करने, निर्धारित बैठक क्षमता के अनुसार वाहनों का संचालन जैसे आटो रिक्शा में ड्राईवर एवं 3 यात्री बैठक क्षमता निर्धारित है, के अनुसार ही वाहनों का संचालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में सूबेदार योगेश सिंह एवं अभिषेक अग्निहोत्री अध्यक्ष, आटो रिक्शा यूनियन सहित अन्य आटो/टेक्सी मालिक/चालक उपस्थित रहे।

 

4 ऑटो से वसूले गए 32 हजार 47 रूपए

 

26 मार्च को जिले में संचालित आटो रिक्शाओं एवं अन्य वाहनों की चौकिग की गई चौकिग में ओव्हरलोड फिटनेस परमिट लायसेंस बीमा आदि दस्तावेजों की जांच की गई। कार्यवाही में 4 आटो रिक्शा से 32 हजार 47 रूपए शमन शुल्क वसूल किया। चैकिंग में जिला परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता सहित स्टाफ उपस्थित रहा। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

2 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

16 दिसम्बर के विशेष महाभियान में पात्र हितग्राही टीका लगाएँ कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की  

Reva India News

प्रशासकीय समिति के गठन को लेकर त्रि स्तरीय पंचायती राज संगठन ने सौंपा ज्ञापन 

Reva India News

Leave a Comment