Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय मण्डला में दो दिवसीय नेत्र शिविर संपन्न हुआ

मंडला 17 दिसंबर 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरोते के द्वारा जानकारी दी गई कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में जन आरोग्यम शिविर संपादित किये गये हैं। शिविर में रोगी चिन्हित किये गये। राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित मरीजों को जिला चिकित्सालय मण्डला में सप्ताह में दो दिवस (सोमवार व मंगलवार) निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया है। डॉक्टर तरूण अहिरवार नेत्र विशेषज्ञ के द्वारा 61 मोतियाबिंद के ऑपरेशन किये गये। शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर विजय धुर्वे सिविल सर्जन, डॉक्टर प्रवीण उईके एवं जिले के नेत्र चिकित्सा सहायकों का विशेष सहयोग रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिलेवासियों ने अपील की है कि राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं।

Related posts

गिरता हुआ भू-जल स्तर चिंता का विषय – श्रीमती संपतिया उईके जल गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत माहिष्मती घाट पर हुआ आयोजन

Reva India News

पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरण तैयार कराएं- सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट डीएलसीसी की बैठक संपन्न

Reva India News

आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment