Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बारिश के पूर्व नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान

मण्डला 20 मई 2021

नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा अमित शुक्ला एवं प्रदीप झारिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा वर्षा ऋतु के पूर्व नगर में स्थित सार्वजनिक नालों, खाई-पुलिया की साफ-सफाई करने के निर्देश जारी कर दिए गये हैं। निर्देश के परिपालन में नालों की सफाई का कार्य सुपर मार्केट से किया गया है। उक्त सफाई अभियान का निरीक्षण अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मण्डला के द्वारा किया गया। उक्त सफाई अभियान एस.सी. चौधरी प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक के द्वारा चलाया जा रहा है। यह सफाई अभियान निरंतर माह जून तक चलाया जायेगा। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मण्डला के द्वारा कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, दस्ताने व मॉस्क लगाकर सफाई कार्य करने की समझाईश दी गई है।

Related posts

3 जनवरी से शुरू होगा 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण कलेक्टर ने स्वास्थ्य, महिला बाल विकास तथा शिक्षा विभाग की बैठक में दिए निर्देश  

Reva India News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आज

Reva India News

महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार का मामला, भृत्य निलंबित

Reva India News

Leave a Comment