Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मशरूम उत्पादन समूह का किया गया निरीक्षण, विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

मंडला, 29 मई 2026

मंडला जिले के विकासखंड बिछिया अंतर्गत ग्राम कान्हारीकला में पूजा सिंदराम एवं उनके अन्य साथियों द्वारा संचालित मशरूम उत्पादन समूह का सहायक संचालक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंडला श्री बलराम यादव तथा सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग श्रीमती दीपा कुलेश द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उत्पादन इकाई संचालित पाई गई तथा समूह द्वारा ऑयस्टर मशरूम उत्पादन का कार्य किया जाना पाया गया।

मशरूम उत्पादन के लिए भूसा आधारित बैगों का उपयोग किया जा रहा है तथा बैगों को व्यवस्थित रूप से लटकाकर उत्पादन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इकाई में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ आवश्यक नमी बनाए रखने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान समूह को उत्पादन बढ़ाने एवं विपणन सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सोलर ड्रायर, पैकेजिंग मशीन एवं मार्केटिंग से संबंधित विभागीय योजनाओं एवं लाभों की जानकारी देकर समूह को प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

प्राथ. एवं माध्य. शालाओं में गर्म पका हुआ भोजन वितरण के निर्देश

Reva India News

दीनदयाल रसोई के लिए जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह

Reva India News

पटवारी श्रीमती सरस्वती मरावी को निलंबित किया गया

Reva India News

Leave a Comment