मण्डला 21 मई 2021
जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार ‘‘योग से निरोग‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना संक्रमित होम आईसोलेशन मरीजों से ऑनलाईन चर्चा की गई। उन्होंने मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इस दौरान योग से मरीजों को शारीरिक एवं मानसिक लाभ के संबंध में भी संवाद किया गया। कोरोना संक्रमित मरीजों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि योग से जुड़ने के बाद उन्हे शारीरिक एवं मानसिक लाभ के साथ-साथ आत्मसंतुष्टि भी प्राप्त हो रही है। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में योग गुरू रविशंकर महाराज एवं पताजंली योग पीठ के संस्थापक एवं योग गुरू स्वामी रामदेव द्वारा योगाभ्यास में प्रार्थना, ग्रीवा चालन, कंधो का चालन, उदर का चालन, ताड़ासन, अर्धचक्रासन, शशकासन, भुंजंगासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम-विलोम, नाडीशोधन प्राणायाम, ध्यान, संकल्प व शांति आदि क्रियाओं को इस महामारी के समय में स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण बताया।
वर्तमान में कोविड-19 से संक्रमित ऐसे मरीज जो होम आईसोलेशन में हैं, के मनोबल में वृद्वि तथा स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य शासन द्वारा ष्योग से निरोगष् कार्यक्रम 23 अप्रैल 2021 से प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होम आईसोलेशन के कोरोना पीड़ित मरीजों को अपने घर पर ही योग प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम संबंधी क्रियाओं की जानकारी तथा अभ्यास, दूरभाष तथा विडियो कॉल आदि के माध्यम से उन्हें पुनः स्वस्थ्य होने में सहयोग दिया जाना है।
यह कार्यक्रम आयुष विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, पताजंलि योग पीठ, अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ मध्यप्रदेश द्वारा लगातार प्रतिदिन सुबह शाम निःशुल्क योग कराया जा रहा है। जिले में इस कार्यक्रम से जुड़कर 516 होम आइसोलेटेड कोरोना संक्रमित मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। होम आइसोलेटेड मरीजों से आग्रह किया गया है कि शासन द्वारा चलाई जा रही इस निःशुल्क, पावन ‘‘योग से निरोग‘‘ कार्यक्रम से जुड़कर अपना स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। जिले के सभी योग शिक्षकों से भी आग्रह किया गया है कि वे उन्हें आवंटित शतप्रतिशत होम लाईसोलेटेड कोरोना संक्रमित मरीजों को योग अभ्यास कराकर स्वास्थ्य लाभ दिलाने का प्रयास किये जाएं। वीडियो कान्फ्रेसिंग में जिला आयुष अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी, उपस्थित रहे।
