Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पशुपालकों के लिए सुनहरा अवसर डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत आवेदन शुरू

मंडला, 31 जनवरी 2026

प्रदेश में दूध और दुग्ध उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की शुरुआत की गई है। जिले के इच्छुक पशुपालकों से योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि इस योजना के तहत एक इकाई में 25 गाय या भैंस रखी जा सकेंगी। एक हितग्राही अपनी क्षमता के अनुसार 1 से लेकर अधिकतम 8 इकाइयों तक की स्थापना कर सकता है। प्रति इकाई (25 पशुओं के लिए) हितग्राही के पास कम से कम 3.5 एकड़ भूमि होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को परियोजना लागत का 33 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अन्य सभी श्रेणियों के हितग्राहियों को 25 प्रतिशत शासकीय अनुदान का प्रावधान है।

इच्छुक आवेदक योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और तकनीकी जानकारी के लिए पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

मटियारी बांध के जलद्वार किसी भी समय खोले जा सकते हैं निचले सतह पर निवासरत ग्रामवासियों से अपनी अस्थाई एवं चल सम्पत्ति को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की अपील

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

कलेक्टर एवं सीईओ ने किया योगाभ्यास

Reva India News

Leave a Comment