Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ाएं, वैक्सीनेशन ही संक्रमण से बचाव का कारगर उपाय – मनीष सिंह प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं जिले के कोरोना नियंत्रण प्रभारी ने रेड जोन की पंचायतों की समीक्षा की

मण्डला 23 मई 2021

प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं जिले के कोरोना नियंत्रण प्रभारी श्री मनीष सिंह ने जिले की रेड जोन पंचायतों के कोरोना संक्रमण की समीक्षा की। उन्होंने ऐसी पंचायतों की संकट प्रबंधन समिति के सदस्यों से चर्चा कर कोरोना नियंत्रण के लिए अपनाई गई रणनीति के बारे में जानकारी ली। श्री सिंह ने कम संसाधनों के बावजूद जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए अपनाई गई सफल रणनीति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिले में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के सहयोग से कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। हम सभी को आगामी दिनों में भी कोरोना से बचाव के व्यवहार को अपने दैनिक जीवन में शामिल करते हुए लगातार सावधान रहना होगा। कोरोना का संक्रमण अभी कम हुआ है इसे अपनी सजगता से हराना भी है। कोरोना नियंत्रण प्रभारी श्री सिंह ने जिले में 18 से 45 वर्ष के लिए जारी कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति से संतोष जताया। इसी प्रकार उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि कोविड वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करें। इसी प्रकार प्रशासन के साथ मिलकर कोविड वैक्सीनेशन से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर करें।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने रेड जोन की पंचायतों देवदरा, बिछिया, बड़ी खैरी, मंडला नगरपालिका क्षेत्र के सुभाष वार्ड तथा नैनपुर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-2 में कोरोना के एक्टिव केस, कुल केस, कोरोना सेम्पलिंग, स्वास्थ्य जांच, किल कोरोना सर्वे आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संकट प्रबंधन समितियों के जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उनके क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए गए उपायों के बारे में जाना। श्रीमती सिंह ने पंचायतवार समीक्षा करते हुए शासकीय अमले को जरूरी निर्देश दिए और कहा कि संक्रमित क्षेत्रों में लगातार कोरोना सेम्पलिंग की जाए। इसी प्रकार संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की जांच तथा सेम्पलिंग अनिवार्य रूप से तत्काल की जाए। प्रभारी सचिव ने नगरीय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए गए उपायोें की जानकारी ली। इसी प्रकार नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में कोरोना नियंत्रण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में नगरपालिका मंडला उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, नगरपालिका अध्यक्ष नैनपुर श्री चंद्रौल, एसीईओ मरावी, संबंधित एसडीएम, सीएमओ नगरपालिका प्रदीप झारिया, संकट प्रबंधन समिति के सदस्य एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

केंचुआ खाद से ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि शासकीय गौशाला में तैयार की जा रही वर्मी कम्पोस्ट

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, हुआ मार्ग दुरुस्त

Reva India News

Leave a Comment