Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की जिला पंचायत की योजनाओं की समीक्षा

मंडला, 25 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं सीधे जनता से जुड़ी हुई है। अधिकांश कार्य हितग्राही मूलक हैं इसलिए इन योजनाओं की पहुंच ग्रामीण घरों तक है, इसलिए जिला पंचायत के अमले की जिम्मेदारी बहुत अधिक है। आमजन का जुड़ाव भी ग्रामीण विकास की योजनाओं से रहता है।

बैठक में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मध्याह्न भोजन कार्यक्रम, वाटरशेड, पंद्रहवें वित्त, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और एनआरएलएम के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। सभी योजनाओं के 2025-26 के लिए लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति और स्टेट रैंक की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि इस वित्त वर्ष में सभी योजनाओं में फर्स्ट रैंक पर आने का लक्ष्य लेकर कार्य करें।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, ईई आरईएस एक एवं दो, परियोजना अधिकारी मनरेगा, परियोजना अधिकारी एसबीएम, परियोजना अधिकारी प्रधानमंत्री आवास, परियोजना अधिकारी मध्याह्न भोजन कार्यक्रम, परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

कलेक्टर ने कुड़वन एवं पदमी में देखा ग्रामीण विकास कार्य

Reva India News

जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुकसर के उमरिया नाला में बोरी बंधान कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

स्मार्ट आँगनवाड़ी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी – श्रीमती उईके

Reva India News

Leave a Comment