Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्ससभा सांसद ने किया कोविड केयर सेंटर, चिल्डर्न्स केयर सेंटर, जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

मण्डला 27 मई 2021

राज्ससभा सांसद ने जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में बनाये गये कोविड केयर सेंटर, तन्खा मेमोरियल में बनाये गये चिल्डर्न्स केयर सेंटर, जिला चिकित्सालय, तथा कटरा स्थित वैक्सीनेषन सेंटर का निरीक्षण किया। जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में बनाये गये कोविड केयर सेंटर का अवलोकन के दौरान राज्यसभा सांसद ने बिस्तर, मरीजों को दी जाने सुविधाओं, ऑक्सीजन सप्लाई तथा दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली एवं आवष्यक निर्देष दिये। उन्होंने तन्खा मेमोरियल में बच्चों के लिए बनाये गये कोविड आईसोलेशन वार्ड के निरीक्षण के दौरान सेंटर में बच्चों के लिये पोस्टर तथा खिलौने आदि उपलब्धता सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। उन्होंने सेंटर में उपचाररत् बच्चों के परिजनों के रूकने के लिये समुचित व्यवस्था बनाने की बात कही।

राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुये भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य तथा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को सोनोग्राफी सुविधा का लाभ प्रदान करने तथा सीटी स्केन मषीन को जल्द प्रारंभ कराने के निर्देष दिये। इस दौरान श्रीमति उइके ने वैक्सीनेषन सेंटर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्रीनाथ सिंह, सिविल सर्जन डॉ. शाक्य, जयदत्त झा, अनुराग चौरसिया बिट्टू तथा सुदीप ब्रजपुरिया उपस्थित रहे।

Related posts

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न…. महिला एवं युवा सम्मेलन में भाजपा करेगी सम्मान……

Reva India News

कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति के आदेश

Reva India News

शनिवार को होगा अगला जनविश्वास शिविर, टीएल पत्रों का व्यक्तिगत रूप से फॉलोअप करें – कलेक्टर नॉन अटेंडेड शिकायतों पर जुर्माना, फार्मर रजिस्ट्री और कान्हा से लगे गांवों में मलेरिया सर्वे के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment