मण्डला 27 मई 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला पंचायत सीईओ, एसीईओ, सीएमएचओ, सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा सीईओ जनपद को निर्देशित किया है कि कोविड केसों के संबंध में पंचायत स्तरीय जानकारी संधारित करें। जारी निर्देश में उन्होंने कहा है कि वर्तमान में कोविड संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले की लगभग 486 पंचायतों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है 5 या 5 से अधिक ऐक्टिव केसों वाली पंचायत रेडजोन, 1 से 4 तक ऐक्टिव केसों वाली पंचायत औरेंज जोन तथा 0 ऐक्टिव केसों वाली पंचायत ग्रीन जोन में रखी गई है।
कलेक्टर ने कहा है कि उपरोक्तानुसार प्रतिदिन की दैनिक जानकारी का संधारण किया जाएगा तथा ऐसी पंचायतें जो ग्रीन जोन में थी परंतु वर्तमान में कोई नया एक्टिव प्रकरण आया हो इसकी जानकारी भी प्रथक से संधारित की जायेगी। उक्त जानकारी जिला पंचायत स्तर पर निर्मित कंट्रोल रूम में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे तक संधारित कर उसी दिन दोपहर 12 बजे तक मेरे वाट्सऐप नं. पर एवं कलेक्ट्रेट स्टेनों शाखा में अनिवार्यतः भेजना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन की जानकारी के आधार पर रेड जोन एवं औरेंज जोन वाली पंचायतों में पूर्णतः कोरोना कर्फयू का कडाई से पालन किया जाये तथा इन पंचायतों में घर-घर जाकर सर्वे कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये एवं आवश्यकतानुसार सैंपलिंग का कार्य भी किया जाये। इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता से किया जाना आवश्यक है।
जारी निर्देशों में कहा गया है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा प्रतिदिन ऐसी सभी रेड जोन एवं औरेंज जोन वाली पंचायतों में वहां की स्थानीय काईसिस मैनेजमेंट समिति के साथ व्ही०सी० के माध्यम से समीक्षा करें तथा इन स्थानों में संक्रमण रोकने के प्रभावी कदम उठाएं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत यह सुनिश्चित करेंगे कि जिला स्तर के अधिकारी कर्मचारी भी संबंधित पंचायतों का भ्रमण करें तथा संक्रमण रोकने के संबंध में मैदानी स्तर पर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करें।
