Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बस, आटो, टेक्सी संचालकों की बैठक संपन्न

मण्डला 31 मई 2021

जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मई को कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के संबंध में थाना यातायात पुलिस मण्डला में बस, आटो एवं टैक्सी संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वाहन संचालकों को कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम से संबंधित दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। आटो, ई-रिक्शा में दो सवारी, टेक्सी एवं निजी चार पहिया यानों में ड्राइवर तथा दो पेसेंजरो को (मास्क के साथ) यात्रा करने एवं बसों में यात्रियों की थर्मल स्केनिंग करने, सेनेटाइजर रखने व यात्रियों को मास्क लगा होने पर ही बस में यात्रा करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में दिशा -निर्देशों का पालन नहीं करने पर वैधानिक कार्यवाही करने की जानकारी दी गई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी बिमलेश कुमार गुप्ता, सूबेदार योगेश राजपूत, बस एसोशियेशन मण्डला के अध्यक्ष श्री लीलाधर बर्वे, सुनील जायसवाल, आटो रिक्शा, टेक्सी एसोशियेशन से शौकत अली, बब्लू आदि वाहन संचालक उपस्थित रहे।

Related posts

स्लीमनाबाद टनल का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें – उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल स्लीमनाबाद टनल कार्य की प्रगति की समीक्षा की

Reva India News

‘‘लक्ष्य‘‘ योजनान्तर्गत कक्षा 12वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के प्रशिक्षण

Reva India News

7 दिसंबर को 9 पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

Leave a Comment