मण्डला 31 मई 2021
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 1 जून 2021 को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते दोपहर 2 बजे रायपुर से मवई जिला मंडला पहुंचकर विकासखण्ड स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक लेंगे। वे दोपहर 3 बजे मवई से घुटास के लिए रवाना होंगे एवं दोपहर 3:15 बजे घुटास पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राज्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे घुटास से बिछिया के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 4:15 बजे बिछिया में विकासखण्ड स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते सायं 5:30 बजे बिछिया से मंडला के लिए रवाना होंगे। इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सायं 6:30 बजे मंडला पहुंचकर सर्किट हाऊस मंडला में अल्प विश्राम कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते रात्रि 8 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 9 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 2 जून को प्रातः 9 बजे जेवरा से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 10 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे प्रातः 10:15 बजे मंडला से लखनादौन जिला सिवनी के लिए रवाना होंगे। राज्यमंत्री श्री कुलस्ते रात्रि 8:30 बजे सर्किट हाऊस मंडला पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते रात्रि 9 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 10 बजे जेवरा पहुंचकर जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 3 जून को प्रातः 9 बजे जेवरा से शहपुरा होते हुए जिला डिंडौरी के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री कुलस्ते रात्रि 8 बजे जिला डिंडौरी से व्हाया शहपुरा होते हुए जेवरा पहुंचेंगे एवं जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे। इस्पात राज्यमंत्री 4 जून को प्रातः 10:30 बजे जेवरा से घुघरी के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 1 बजे घुघरी पहुंचकर विकासखण्ड स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक लेंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 2:30 बजे घुघरी से मोहगांव के लिए प्रस्थान करेंगे एवं दोपहर 3 बजे मोहगांव पहुंचकर विकासखण्ड स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे सायं 5 बजे मोहगांव से मंडला होते हुए जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा सायं 7:30 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री 5 जून को प्रातः 9 बजे जेवरा से प्रस्थान कर 11 बजे दुपटा पहुंचकर माँ नर्मदा दर्शन करेंगे एवं अधिकारियों से चर्चा करेंगे। वे दोपहर 12 बजे दुपटा से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 1 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 2 बजे मंडला से पिण्डरई के लिए रवाना होंगे तथा 2:30 बजे पिंडरई पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस्पात राज्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे पिंडरई से नैनपुर के लिए रवाना होंगे एवं सायं 4 बजे नैनपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री कुलस्ते सायं 5:30 बजे नैनपुर से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सायं 7:50 बजे मंडला होते हुए जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 6 जून को प्रातः 11 बजे जेवरा से निवास के लिए रवाना होंगे तथा 11:20 बजे निवास पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं दोपहर 3 बजे निवास से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
