Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खाद्य विभाग द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित

मण्डला 3 जून 2021

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शासन द्वारा माह अप्रैल, मई एवं जून 2021 का राशन पात्रता पर्चीधारियों को निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा माह अप्रैल एवं मई 2021 का राशन राशि देकर प्राप्त किया गया है, उन्हें माह जून, जुलाई एवं अगस्त 2021 का राशन निःशुल्क प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही पीएमजीकेएवाई योजनान्तर्गत प्रति व्यक्ति 10 किग्रा. गेहूं माह जून 2021 में निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। इस संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष क्रमांक 9755952475 है। जिन उपभोक्ताओं को उक्तानुसार राशन प्राप्त करने में असुविधा हो रही हो। वे अपना नाम, अपनी समग्र परिवार आई.डी., दुकान का नाम एवं समस्या के विवरण से कन्ट्रोल रूम को अवगत कराकर शिकायत का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

भंडारण केंद्र खेरी में कृषि उप संचालक और जिला अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण, उपस्थित किसानों से लिया फीडबैक

Reva India News

नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत अमृत ज्ञान कथा आरंभ निकाली कलश शोभायात्रा

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 अगस्त 2022

Reva India News

Leave a Comment