खजराना गणेश मंदिर परिसर में हुई सूर्यवंशी कछवाहा–कुशवाहा राजपूत महासभा भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
इंदौर। सूर्यवंशी कछवाहा–कुशवाहा राजपूत महासभा भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर परिसर स्थित भक्त निवास में संपन्न हुई। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सहभागिता की।
बैठक का शुभारंभ यज्ञ-हवन, भगवान श्रीराम एवं महाराज कुश-लव के तैलचित्र पर तिलक-वंदन, पुष्पहार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समाज की मातृशक्ति एवं बेटियों ने अतिथियों का तिलक-वंदन कर स्वागत किया।
बैठक में राष्ट्रीय एवं मध्य प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन तथा आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक योजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
⭐ रंजीत कछवाहा को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी
बैठक में मंडला, मध्य प्रदेश के रंजीत कछवाहा को सूर्यवंशी कछवाहा–कुशवाहा राजपूत महासभा भारत का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही इंदौर के एडवोकेट आलोक कुशवाह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा देवेंद्र दुबगे इंदौर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मध्य प्रदेश कार्यकारिणी में अनिल कनौजिया, जबलपुर को प्रदेश अध्यक्ष, संजय कुशवाहा, इंदौर को प्रदेश महासचिव तथा राजकुमार हरदहा, उज्जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
युवाओं को आगे लाने पर जोर
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कछवाहा, सूरत (गुजरात) ने संगठन के भविष्य और नेतृत्व को लेकर अपने विचार रखे। राष्ट्रीय महासचिव बाबू सिंह कुशवाहा ने उपस्थित पदाधिकारियों से सुझाव लिए।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि समाज के प्रतिभाशाली, सक्रिय एवं संस्कारवान युवाओं को संगठन में आगे आने का अवसर दिया जाना चाहिए। साथ ही सनातन संस्कृति, प्रभु श्रीराम एवं महाराज कुश-लव के आदर्शों को केंद्र में रखकर समाजसेवा एवं संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अगली बैठक आगामी छह माह बाद, संभावित रूप से दिसंबर माह में आयोजित होने की संभावना है। कार्यक्रम के अंत में विगत माह राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी स्व. बाल किशन जी का स्वर्गवास हुआ था उनको मौन श्रद्धांजलि प्रदान की गई अंत में आभार प्रदर्शन अनिल कुशवाह जी ने किया।
मंडला के रंजीत कछवाहा को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर समाजजनों में हर्ष का माहौल है तथा विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।
🌺 हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। 🌺
