Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मवई क्षेत्र में कोविड टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाएं – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

मण्डला 10 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मवई क्षेत्र में संचालित कोविड वैक्सीनेशन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मवई क्षेत्र में लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए लगातार प्रेरित करें, उन्हें वैक्सीनेशन की उपयोगिता बताएं तथा टीकाकरण सत्र आयोजित कर अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि मवई क्षेत्र में कोविड टीकाकरण के प्रतिशत को लगातार बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने सीईओ जनपद से क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन के लिए बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी मांगी तथा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि ऐसी पंचायतें जिनमें कोविड टीकाकरण के लिए लोगों में उत्साह एवं सकारात्मक माहौल है उन्हें चिन्हित कर टीकाकरण सत्र आयोजित करें।

कलेक्टर ने मवई क्षेत्र के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने मैदानी अमले के माध्यम से स्वयं भी सक्रिय होकर लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। मवई क्षेत्र में टीकाकरण को बढ़ाने ड्यूटी लगाये गए अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण सतत् रूप से करें एवं भ्रांतियों को दूर करने सहित लोगों को जागरूक करें। श्रीमती सिंह ने एसडीएम बिछिया को प्रतिदिन क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ पंचायतों की जानकारी जुटाएं, इन पंचायतों में अधिकारियों की ड्यूटी तय करें एवं वैक्सीनेशन के लिए सकारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को भी कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।

श्रीमती सिंह ने बैठक में कहा कि मवई जनपद के अंतर्गत कार्यरत सभी शासकीय सेवक कोविड वैक्सीनेशन कराएं तथा वैक्सीनेशन कर अन्य को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायतों के प्रतिनिधि एवं मवई क्षेत्र के पंचायतों के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से भी कोविड वैक्सीनेशन के लिए सहयोग मांगे तथा उन्हें अपने क्षेत्र में वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कृषि, शिक्षा, वन एवं आदिवासी विभाग सहित अन्य विभागों के शासकीय सेवकों को भी टीकाकरण कराकर अपने स्तर पर जनजागरूकता प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी विकास विभाग जनजागरूकता अभियान में सघन रूप से भाग लें। विभाग स्थानीय लोगों को उनकी भाषा में गीत, अपील, नारे तथा अन्य प्रकारों से वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। बैठक में कलेक्टर ने बीएमओ मवई सहित संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए सुझाव भी मांगे।

Related posts

“मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान: निवास के पांडीवारा में जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

आयुष्मान भारत योजना बनी उम्मीद की किरण, उपचार के बाद फिर चलने लगे हरेसिंग टेकाम

Reva India News

सिविल अस्पताल नैनपुर में हुआ मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मंत्री श्रीमती उइके ने रेन बसेरा निर्माण, डायलिसिस मशीन, मर्चुरी वेन की दी स्वीकृति जिले में आयोजित होने वाले शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराए-मंत्री श्रीमती उईके  

Reva India News

Leave a Comment