Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नरवाई प्रबंधन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मंडला 10 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गुरूवार को जिला योजना भवन परिसर में कृषि अभियांत्रिकी मंडला के द्वारा संचालित नरवाई प्रबंधन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नरवाई प्रबंधन रथ जिले का भ्रमण कर किसानों को नरवाई न जलाएं उसे मिट्टी में मिलाकर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने का संदेश देगा। रथ के माध्यम से किसानों को नरवाई में आग लगाने से होने वाले नुकसान और नरवाई प्रबंधन के उपाय के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषभ जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री लाल शाह जगेत, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

आनंद उत्सव 14 से 28 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे

Reva India News

स्टेडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

Reva India News

*अहिल्याबाई होल्कर जयंती में होगा प्रतिभा सम्मान*

Reva India News

Leave a Comment