Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मत्स्याखेट 16 जून से 15 अगस्त तक प्रतिबंधित

मण्डला 14 जून 2021

मध्यप्रदेश नदीम मत्स्योद्योग 1972 की धारा 3(2) के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट एवं मत्स्य परिवहन प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के उल्लंघनकर्ता को एक वर्ष तक कारावास व 5 हजार रूपए तक का जुर्माना या दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान है। छोटे तालाब या अन्य स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी, नाले से नहीं है और जिन्हें निर्दिष्ट जल की परिभाषा में नहीं लाया गया है को छोड़कर जिले के समस्त निर्दिष्ट जलक्षेत्रों में मत्स्याखेट पर उक्त अवधि में पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंधित अवधि में मत्स्याखेट करना, मत्स्य परिवहन करना एवं मत्स्य का विक्रय करना दण्डनीय अपराध है।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पायल ठाकुर और रिया ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Reva India News

श्री बघेल ने स्वयं द्वितीय डोज लगाकर किया जागरूक .महाअभियान में हिस्सा लेने की अपील

Reva India News

माँ नर्मदा की पंचचौकी महा आरती में शामिल हुए कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

Leave a Comment