Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर करने तय मानकों को प्राप्त करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की नगरीय निकायों की समीक्षा

मण्डला 15 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले की सभी नगरीय निकायों की विभिन्न बिन्दुओं के आधार पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वे के अंतर्गत सभी तय मानकों को प्राप्त करें तथा जिले की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर करें। उन्होंने निकायवार एफएसटीपी, जमीन आवंटन, टॉयलेट सत्यापन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेफ्टी टैंक की जियो टैगिंग शतप्रतिशत रूप से करें। श्रीमती सिंह ने बैठक में अनुपस्थित रहने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निकायों के सब इंजीनियर्स से कचरा संग्रहण की स्थिति, गीले एवं सूखे कचरे का निपटान तथा सीवरेज कार्य के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि प्रतिकरण के काम को जल्द पूरा करें। बैठक में पीओ डूडा, सीएमओ नगरीय निकाय तथा सब इंजीनियर्स उपस्थित थे।

कलेक्टर ने स्वच्छता ऐप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों की निकायवार समीक्षा करते हुए संबंधितों से शिकायत निवारण की स्थिति जानी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि स्वच्छता से संबंधित शिकायतों का प्रभावी रूप से सतत निराकरण सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता जागरूकता के लिए प्रातः कालीन भ्रमण प्रारंभ करें। साथ ही लोगों को गंदगी न करने की समझाईश दें। उन्होंने कहा कि सौंन्दर्यीकरण के तहत दीवार लेखन एवं पैंटिंग का कार्य जारी रखें। दीवार पैंटिंग में गोंडी चित्रकला का प्रदर्शन अनिवार्यतः करें। कलेक्टर ने सड़क शुद्धिकरण, सीसी निर्माण कार्य तथा टेंडर प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 19 दिसम्बर के पहले सीएम हेल्पलाईन की अधिक से अधिक शिकायतों का निवारण सुनिश्चित करें।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 27 अगस्त 2023

Reva India News

आईआईटी, जेईई, एनईईटी सीएलएटी कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 फरवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment