Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर क्षेत्र के अंतर्गत समितियों में खाद एवं बीज की उपलब्धता संबंधी जानकारी

मण्डला 16 जून 2021

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनपुर तहसील अंतर्गत विभिन्न समितियों में बीज एवं खाद का भंडारण पर्याप्त मात्रा में किया जा चुका है। डी.ए.पी. की खाद की मांग अनुसार पूर्ति अतिशीघ्र व्यवस्था की जा रही है। किसानों को सलाह दी गई है कि किसान क्रेडिट कार्ड में खाद-बीज का उठाव करें एवं बीज में शासकीय अनुदान का लाभ उठाते हुए बोनी का कार्य समय पर प्रारंभ कर दें। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा सतत समितियों का निरीक्षण किया जाकर किसानों से अपील की गई है कि संतुलित मात्रा में खाद का प्रयोग अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के मार्गदर्शन पर अधिक उत्पादन की श्रीविधि तकनीक का प्रयोग करें। ताकि अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त की जा सके।

16 जून की स्थिति में सहकारी समिति नैनपुर में खाद के अंतर्गत यूरिया 23.7 टन, डीएपी 8.8 टन एवं पोटाश 5.5 टन तथा बीज 1010-17.60 क्वि. सहभागी 33.60 क्वि. उपलब्ध है। इसी प्रकार सहकारी समिति जामगांव में खाद के अंतर्गत यूरिया 75.0 टन, सुपर 30.0 टन एवं पोटाश 5.5 टन तथा बीज 1010-48 क्वि., 1751-33.6 क्वि. उपलब्ध है। इसी प्रकार सहकारी समिति पिंडरई में खाद के अंतर्गत यूरिया 78.0 टन एवं सुपर 74 टन तथा बीज 1010-30 क्वि. उपलब्ध है। इसी प्रकार सहकारी समिति चिरईडोंगरी में खाद के अंतर्गत यूरिया 25.6 टन, डीएपी 1.4 टन एवं सुपर 42.2 टन तथा बीज 1010-25 क्वि., जीआर 81-22 क्वि. उपलब्ध है। सहकारी समिति परसवाड़ा में खाद के अंतर्गत यूरिया 11.3 टन, डीएपी 5.3 टन एवं सुपर 45.1 टन तथा बीज 1010-10.50 क्वि. उपलब्ध है। सहकारी समिति टाटरी में खाद के अंतर्गत यूरिया 17.5 टन, डीएपी 17.6 टन एवं सुपर 50.1 टन तथा बीज 1010-25 क्वि. उपलब्ध है।

Related posts

शासकीय आईटीआई में एड्स जागरूकता दिवस को ’आईकॉनिक वीक’ के रूप में मनाया गया

Reva India News

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कैंडल मार्च

Reva India News

सूचना का अधिकार अधिनियम पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment