Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 25 दिसम्बर 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा: दिलाई गई भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ

केन्द्रीय मंत्री ने कहा शासन की योजनाओं को समझें और लाभ उठाएं

मंडला 25 दिसम्बर 2023

                प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा 25 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम बुड़ला एवं लपटी, नैनपुर में अतरिया एवं गौंझी पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। बुड़ला एवं लपटी में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने सहभागिता की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना आवश्यक है। आमजन शासन की योजनाओं को समझें तथा पात्रतानुसार लाभ उठाएं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि सभी वर्ग के लोग आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा और विकसित भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थितजनांे को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आज 12 पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा 26 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम खमरोटी एवं केवलारी, बीजाडांडी में मैली एवं बरवाही, मवई में भाड़ा एवं टिकरिया, नैनपुर में निवारी एवं समनापुर, नारायणगंज में गूजरसानी एवं भावल, मंडला में घाघा एवं अहमदपुर पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

 

 

 

 

 

मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन के प्रस्तावों पर चर्चा हेतु बैठक आज

मंडला 25 दिसम्बर 2023

                जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन के प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के लिए 26 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से जिला योजना भवन में बैठक आयोजित की गई है। सभी मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों को बैठक में उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

Related posts

समिता को जनसुनवाई में मिली आर्थिक सहायता एवं दिव्यांग प्रमाण प्रत्र

Reva India News

मंडला में वित्तीय साक्षरता को लेकर जागरूकता अभियान

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी निकिता को दी बधाई

Reva India News

Leave a Comment