Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21 जून से शुरू होगा कोविड वैक्सीनेशन के लिए विशेष अभियान – श्री चौहान मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन पर की चर्चा

मण्डला 17 जून 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से प्रदेश स्तरीय कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी को लगातार सावधानी बरतना होगा। इसी प्रकार कोविड से बचाव के अनुकूल व्यवहार को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। श्री चौहान ने कहा कि कोविड टेस्टिंग तथा कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के माध्यम से कोविड संक्रमण पर निगरानी करें। उन्होंने जिला, ब्लॉक स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय संकट प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि अपने स्तर पर कोविड जागरूकता का कार्य सघन रूप से करें। लोगों को कोविड से बचाव की समझाईश दें। इसी प्रकार वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए भी समिति के सदस्य प्रभावी कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 21 जून से कोविड टीकाकरण के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दिन लोगों को प्रेरित करते हुए निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों में कोविड वैक्सीनेशन की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। वैक्सीनेशन के लिए लोगों को अलग-अलग नवाचार करते हुए प्रेरित करें। साथ ही वैक्सीनेशन के लिए प्रेरक व्यक्तियों को भी जोड़ें। ये प्रेरक व्यक्ति जागरूक, समाजसेवी, खेलप्रेमी, जनप्रतिनिधि या अन्य कोई भी हो सकता है। प्रेरक व्यक्तियों के माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने का कार्य लगातार करें। 21 जून के दिन लोगों को वैक्सीनेशन के लिए निमंत्रण दें। उन्हें ससम्मान वैक्सीनेशन सेंटर तक ले जाएं। ऐसे व्यक्ति जो बुजुर्ग हैं उन्हें केन्द्र तक पहुंचाने आवागमन साधनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। श्री चौहान ने कहा कि 21 जून से पूर्व कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित जागरूकता के लिए फ्लैक्स, बैनर, नारे, स्लोगन, गीत-संगीत, ऑडियो-वीडियो तथा अन्य प्रकार के नवाचारों के माध्यम से टीकाकरण के विशेष अभियान की जानकारी प्रसारित करें।

श्री चौहान ने सभी से अपील की कि वैक्सीनेशन अभियान लोगों की जिंदगी बचाने का अभियान है। सभी को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें तथा संभावित तीसरी लहर को आने से रोकने में अपने-अपने स्तर पर प्रभावी सहयोग करें। वीसी में एसीएस स्वास्थ्य ने पीपीटी के माध्यम से कोविड संक्रमण की आंकड़ेवार चर्चा की। उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए 21 से 30 जून तक चलाए जाने वाले विशेष अभियान की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी। इस दौरान जिले के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह उपस्थित थे।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमावासियों पर पुष्पवर्षा कर रवाना किया

Reva India News

वाहन किराए के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार – 34 लाख रुपये मूल्य के 05 फोर व्हीलर वाहन जप्त*

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाए – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने गुरूवार को सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment