Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकसित मध्यप्रदेश हमारा लक्ष्य है – मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के आडिटोरियम में आयोजित हुआ स्थापना दिवस समारोह प्रोजेक्ट एग्री टोकन का शुभारंभ

मंडला, 1 नवंबर 2025

मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने कहा है कि मध्यप्रदेश आज तेजी से विकास करने वाले प्रदेशों में शामिल है। विकसित मध्यप्रदेश हमारा लक्ष्य है और सरकार ने विजन 2047 दृष्टि पत्र के माध्यम से इस संकल्प को दर्शाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार लोक कल्याण एवं देश तथा प्रदेश की प्रगति के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि मण्डला जिले में भी पर्यटन और आस्था के अनेक केंद्र हैं और हमारी सरकार इनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे चौगान की मढ़िया हो, अजगर दादर हो, रामनगर के ऐतिहासिक महल हो, देवगांव का पवित्र हो, घुघरी की काली माँ का प्रसिद्ध स्थल हो या अन्य धार्मिक आस्था एवं पर्यटन स्थल हों, मुख्यमंत्री डॉ. यादव इनके विकास के लिए प्रावधान कर रहे हैं। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट एग्री टोकन का भी शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इसके बारे मे बताया कि अब किसान बिना कतार में लगे हुए, निर्धारित समय पर खाद प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में विधायक बिछिया श्री नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि मध्य भारत, विंध्य और भोपाल को मिलाकर राज्य पुनर्गठन आयोग द्वारा जब 1956 में नया राज्य अस्तित्व में आया तो इतिहासकारों ने इसे मध्यप्रदेश नाम दिया। आज हमारे प्रदेश की स्थापना का यह 70 वां वर्ष है। प्रदेश की स्थापना दिवस पर उपस्थितजनों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मण्डला में भी पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं इन्हें चिन्हित कर और बेहतर किया जा सकता है।

समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का यह सफर गौरवशाली रहा है। प्रदेश में जैव विविधता के क्षेत्र में बहुत ही उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कूनो अभ्यारण में विलुप्त प्रजाति के पशुओं (चीतों) को विदेशों से यहाँ लाकर फिर से बसाना कोई आसान कार्य नहीं था, किन्तु प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसे संभव किया। समारोह में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा कर्मा लोकनृत्य, कक्षा पहली की बच्ची शाम्भवी, टीम नटराज द्वारा राई लोक नृत्य, सरदार पटेल कॉलेज की छात्राओं द्वारा सैला नृत्य और पॉलीटेक्निक कॉलेज की छात्राओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी नृत्य टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी 5 टीमों को विधायक निधि से पाँच-पाँच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। जिला प्रशासन की तरफ़ से भी 11-11 सौ रुपये की राशि और मोमेंटो भेंट किया गया। कार्यक्रम के पूर्व परिसर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

Related posts

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07642-251079

Reva India News

कलेक्टर श्री धोटे ने स्वयं भरा ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म नागरिकों से जनगणना में सहयोग की अपील

Reva India News

ट्राईफेड अर्टिजन मेला 28 अप्रैल को

Reva India News

Leave a Comment